भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को 'कैलेंडर महीना वैलिडिटी' (calendar month validity) वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं। यानी, अब ग्राहकों का रिचार्ज पूरे एक महीने के लिए वैलिड होगा। अगर महीना 31 दिन का है तो 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और अगर 30 दिन का महीना है तो वैलिडिटी 30 दिन की मिलेगी। 259 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को 1 कैलेंडर महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे। टेलिकॉम इंडस्ट्री जियो Calendar Month Validity लेकर आने वाली पहली कंपनी है।
