Realme ने इंडिया में लॉन्च किए अपने ये दो शानदार स्मार्टफोन, जानें कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर एक डिटेल

रियलमी ने इंडियन मार्केट में अपने नये दो 5 जी फोन Realme Narzo 60 5G सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने इंडिया में अपने ग्राहकों के लिए Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दोनों ही मोबाइल में यूजर्स को काफी शानदार फीचर्स मिलेंगे। रियलमी के ये दोनों ही फोन प्रीऑर्डर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर अवेलबल हैं। आइये जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन की खासियतों के बारे में

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
रियलमी नॉर्जो 60 प्रो 5जी (Realme Narzo 60 Pro 5G) को 6.7 इंच के फुल एचडी और सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया गया है

अगर आप सस्ती कीमतों पर कोई शानदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए रियलमी (Realme) के फोन काफी शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। अब रियलमी ने इंडियन मार्केट में अपने नये दो 5 जी फोन Realme Narzo 60 5G सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने इंडिया में अपने ग्राहकों के लिए Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दोनों ही मोबाइल में यूजर्स को काफी शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइये जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन की खासियतों के बारे में।

क्या है इन दोनों ही मोबाइल की खासियतों के बारे में

रियलमी के ये दोनों ही फोन प्रीऑर्डर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर अवेलबल हैं। वहीं ये दोनों ही मोबाइल फोन कॉस्मिक नाइट और मार्शियन सनराइज कलर ऑप्शन में अवेलबल होंगे। इसके अलावा पावरबैक के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में मीडियाटेक डेमिन्सिटी प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Jio Bharat Phone की आज 7 जुलाई से शुरू हुई बिक्री, जानें इसके फीचर्स और कहां मिलेगा ये फोन


क्या हैं Realme Narzo 60 Pro 5G के फीचर्स

रियलमी नॉर्जो 60 प्रो 5जी (Realme Narzo 60 Pro 5G) को 6.7 इंच के फुल एचडी और सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल है। वहीं इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 दिया गया है। जबकि इस फोन में 24GB RAM दिया गया है। जबकि इस फोन में 1टीबी की इंटर्नल स्टोरेज दिया गया है। वहीं इसका कैमरा भी शानदार है। इस स्मार्टफोन में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। पावर के लिए इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 23,999 से लेकर 29,999 रुपये तक जाती है।

Realme Narzo 60 5G के फीचर्स

वहीं अगर हम Realme Narzo 60 5G के फीचर्स की बात करें तो इसे भी कई सारे शानदार स्पेसिफिकेशंस से लैस किया गया है। इस फोन में 6.43 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं इस स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 दिया गया है। अगर रैम की बात करें तो इसमें 16GB का रैम दिया गया है जिसमें 8जीबी फिजिकल रैम और 8जीबी का वर्चुअल रैम दिया गया है। वहीं इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया गया है। इस फोन की कीमत 17,999 से लेकर 19,999 तक जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।