Jio Bharat Phone की आज 7 जुलाई से शुरू हुई बिक्री, जानें इसके फीचर्स और कहां मिलेगा ये फोन

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सिर्फ 999 रुपये की कीमत में देश का सबसे सस्ता 4जी फोन 'जियो भारत (Jio Bharat)' लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री आज यानी 7 जुलाई से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन के जरिए भारत को 2G-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। जियो ने इस फोन के लिए एक सस्ता मोबाइल प्लान भी लॉन्च किया है, जिसका नाम जियो भारत मोबाइल प्लान रखा है

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
Jio Bharat Phone के करीब 10 लाख यूनिट आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सिर्फ 999 रुपये की कीमत में देश का सबसे सस्ता 4जी फोन 'जियो भारत (Jio Bharat)' लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री आज यानी 7 जुलाई से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन के जरिए भारत को 2G-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। जियो भारत फोन को खासतौर से उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो महंगे स्मार्टफोन को नहीं खरीद सकते हैं और अभी भी फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो ने इस फोन के लिए एक सस्ता मोबाइल प्लान भी लॉन्च किया है, जिसका नाम जियो भारत मोबाइल प्लान रखा है। जियो भारत फोन कहां मिलेगा, इसके क्या फीचर्स होंगे, इसका मोबाइल प्लान कितने रुपये का है, आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं-

Jio Bharat 4G Phone कहां मिलेगा?

जियो भारत फोन के करीब 10 लाख यूनिट आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन फोन को देश के 6,500 तहसीलों में बीटा ट्रायल के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल आउटलेट और दूसरे मोबाइल रिटेल आउटलेट में जाकर इसे खरीद सकते हैं।

फोन के दो वेरिएंट हुए लॉन्च


Jio Bharat फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसमें पहले का नाम Jio Bharat V2, वहीं दूसरे का नाम Jio Bharat K1 Karbonn है। Jio Bharat V2 फोन को रिलायंस जियो ने खुद विकसित किया है। वहीं Jio Bharat K1 Karbonn को जियो ने स्मार्टफोन कंपनी कॉर्बन के साथ मिलकर विकसित किया है। इसलिए इसका नाम Jio Bharat K1 Karbonn रखा गया है। कंपनी ने बताया कि उसके 'Jio Bharat platform' पर कार्बन की तरह बाकी स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने मोबाइल बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Intellect Design Arena को सरकार ने इस कारण कहा टाटा, धड़ाम से 8% टूट गए शेयर

Jio Bharat V2 के फीचर्स

इस फोन को 'एश ब्लू' और 'सोलो ब्लैक' दो रंग में लॉन्च किया गया है। इसके बैक में एक कैमरा दिया गया है। फोन में हेडफोन कनेक्ट करन के लिए जैक भी दिया गया है। साथ ही हाई क्वालिटी साउंड का वादा किया गया है। यूजर्स को इस फोन में 4G कनेक्शन मिलेगा, जिसके इस्तेमाल से वह यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे और जियो ऐप्स के जरिए मूवी भी देख सकेंगे। यह भी संभावना है कि फोन वॉट्सऐप को सपोर्ट करें।

Jio Bharat K1 Karbonn

इस फोन के सामने की तरफ 'भारत', जबकि पीछे की तरफ कार्बन का लोगो होगा। इसमें सिर्फ एक रंग 'ग्रे एंड रेड' में लॉन्च किया गया है। फोन के बैक साइड में कैमरा दिया गया है। यह फोन भी जियोपे के जरिए यूपीआई पेमेंट को सपोर्ट करेगा। यूजर्स इस पर JioCinema ऐप के जरिए मूवी और स्पोर्ट देख सकते हैं। दोनों फोन में यूजर्स को पुराने फीचर्स फोन की तरह की बोर्ड मिलेगा।

Jio Bharat फोन के लिए प्लान

कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए एक स्पेशल 'जियो भारत मोबाइल प्लान' भी लॉन्च किया है। यह सिर्फ 123 रुपये प्रति माह का प्लान है। इसमें यूजर्स को एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 500 MB डेटा मिलेगा। यानी उन्हें एक महीने में कुल 14 GB डेटा मिलेगा। इसके सालाना प्लान की कीमत 1234 रुपये है, जिसमें यूजर्स को 168GB डेटा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।