दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग एम 34 5जी (Samsung Galaxy M34 5G) को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन बजट में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इस फोन में काफी कम कीमत में आपको बेहद ही शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इस फोन में यूजर्स के लिए शानदार डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ भी दी गई है। आइये जानते हैं इस फोन की खासियतों और फीचर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी M34 5G के फीचर्स
सैमसंग के इस एम 34 5जी (Samsung Galaxy M34 5G) स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। वहीं इस फोन को 8जीबी रैम से लैस किया गया है। जबकि इस फोन में ग्राहकों को 128 जीबी की स्टोरेज, 5जी कनेक्टिविटी और 25वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 15 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
सैमसंग गैलेक्सी M34 5G: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी M34 5G डुअल-सिम (नैनो) से लैस है और नए एंड्रॉइड 13-आधारित वन यूआई 5 पर काम करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन (1,080x2) के साथ 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग इस डिवाइस के लिए पांच साल तक सुरक्षा अपडेट और चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड की गारंटी देता है। सैमसंग गैलेक्सी M34 5G की कीमत बेस मॉडल के लिए 16,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप-टियर वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। फिलहाल यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, प्रिज्म सिल्वर और वॉटरफॉल ब्लू कलर ऑप्शनंस में अवेलबल है।