Vivo V23 और Vivo V23 Pro: वीवो ने लॉन्च किए दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन, जानिए कीमत और इनके धांसू फीचर्स

Vivo V23 के 8GB + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 29,990 रुपये है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
Vivo V23 Pro की शुरुआती कीमत 38,990 रुपये है और बाजार में इसका मुकाबला Xiaomi Mi 11X, Realme GT 5G और आगामी OnePlus 9RT से होगा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं- Vivo V23 और Vivo V23 Pro। इसमें से Vivo V23 Pro सबसे अधिक प्रीमियम है और इसे कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में Vivo के इन लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 29,990 रुपये से शुरू होती है और ये दो स्टोरेज ऑप्शन में मौजूद है। आइए जानतें हैं Vivo के इन दोनों प्रीमियम फोन की कीमत और इनके खास फीचर्स-

Vivo V23 की कीमत

Vivo ने अपने V23 मॉडल को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। 8GB + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 29,990 रुपये है। वहीं 12GB + 256 जीबी ऑप्शन वाले Vivo V23 स्मार्टफोन की कीमत 34,990 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन दो रंगों में आता है - स्टारडस्ट ब्लैक और सनशाइन गोल्ड। स्मार्टफोन की बिक्री 19 जनवरी से Flipkart और Vivo.com पर शुरू होगी। साथ ही ऑफलाइन रिटेलरों के पास से भी खरीदा जा सकेगा।

Vivo V23 Pro की कीमत


Vivo V23 Pro को भी भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं 256GB स्टोरेज के साथ 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 43,990 रुपये तय की गई है। कीमत के हिसाब से देखें तो बाजार में Vivo V23 Pro का मुकाबला Xiaomi Mi 11X, Realme GT 5G और आगामी OnePlus 9RT से होगा। यह स्मार्टफोन दो रंगों- सनशाइन गोल्ड और स्टारडस्ट ब्लैक रंगों में आता है। Vivo V23 Pro की बिक्री 13 जनवरी से Flipkart, Vivo.com और ऑफलाइन चैनलों पर शुरू होगी।

Angel One के 14 पसंदीदा स्टॉक्स जिनमें 2022 में मिल सकता है 81% तक रिटर्न

Vivo V23 Pro के स्पेसिफिकेशंस

वीवो वी23 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 एसओसी के साथ 12 जीबी तक रैम है। फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300 mAh की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 2MP मैक्रो कैमरा के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। आई ऑटोफोकस के साथ 50MP का मुख्य फ्रंट कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

Vivo V23 के स्पेसिफिकेशंस

वीवो वी23 में 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। इसके फ्रंट में फ्लैट स्क्रीन और वाइड नॉच के साथ 50MP + 8MP का डुअल कमैरटा सेटअप है। वहीं बैक साइड में 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP डेप्थ सेंसर और 64MP का रियर कैमरा है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह स्मार्टफोन एक मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4200 mAh की बैटरी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित फनटच OS 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर भी चलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।