WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने बिजनेस यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है। इस नये बीटा वर्जन में संदेशों का तुरंत जवाब देने के लिए एक नया शॉर्टकट मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने बिजनेस यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है। इस नये बीटा वर्जन में संदेशों का तुरंत जवाब देने के लिए एक नया शॉर्टकट मिलने की उम्मीद है।
कहा जाता है कि यह शॉर्टकट आईओएस और एंड्रॉइड पर चुनिंदा व्हाट्सएप बिजनेस बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। व्हाट्सएप बिजनेस में क्विक रिप्लाई फीचर कुछ समय से मौजूद है और इसे की-बोर्ड पर '/' बजन दबाकर और अन्य यूजर या ग्राहक को भेजी जाने वाली सूची से एक मैसेज को चुनकर एक्टिवेट किया जा सकता है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप को क्विक रिप्लाई फंक्शनलिटी के लिए शॉर्टकट मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नया शॉर्टकट चैट शेयर एक्शन मेन्यू में उपलब्ध होगा और यह उन एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास बीटा ऐप का नया वर्जन है।
इस नये शॉर्टकट के पीछे क्या कारण है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन WABetaInfo का अनुमान है कि इसे अधिक व्हाट्सएप बिजनेस यूजर्स को जल्द उत्तर देने की सर्विसके साथ जोड़ा गया होगा। यूजर्स इस तरीके से इस नये फीचर को ऐप को साथ जोड़ सकते हैं।
WhatsApp Business यूजर्स ऐप में अधिक ऑप्शन और फिर बिजनसे टूल पर जाकर क्विक रिप्लाई बना सकते हैं। क्विक रिप्लाई पर आप मीडिया मैसेज नहीं जोड़ सकते।
व्हाट्सएप बिजनेस यूजर्स के लिए यह फीचर काफी समय से उपलब्ध है। 2019 में इसे व्हाट्सएप वेब और डेस्कटॉप वर्जन में जोड़ दिया गया था। इससे बिजनेस यूजर्स को एक जैसे सवालों के जवाब देने में आसानी होती है और वह एक कॉमन जवाब सबको भेज सकते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।