WhatsApp पर भूलकर भी कभी न करें ये गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

WhatsApp की भी पॉलिसी होती है, जिसका पालन करना जरूरी होता है। इसमें कुछ ऐसा कंटेंट आता रहता है। जिसे सावधान होकर ही शेयर करना चाहिए। एक छोटी सी गलती होने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp में हिंसा फैलाने वाली पोस्ट कभी नहीं शेयर करना चाहिए।

आज इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी हो गई है कि आप उस पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। पल भर में ही मैसेज देश-विदेश में पहुंच जाते हैं। ऐसे ही WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। हालांकि, अनजाने में कई लोग WhatsApp की पॉलिसी पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में कुछ गलती हो जाने पर जेल तक जाने की नौबत आ सकती है। लिहाजा WhatsApp की पॉलिसी का पालन बेहद जरूरी होता है।

अगर आप किसी WhatsApp ग्रप के एडमिन हैं तो आपको और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं अपने ग्रुप मेंबर्स की पोस्ट पर ध्यान देना जरूरी है।

हिंसा फैलाने वाले संदेशों से रहें दूर


WhatsApp में अगर आप आपको हिंसा फैलाने वाले संदेश आते हैं। जो समाज में घृणा फैलाते हैं। जिन संदेशों से सामाजिक मतभेद बढ़ सकता हो। ऐसे मैसज को शेयर करने से बचें। इस तरह की पोस्ट को रिपोर्ट करने पर WhatsApp अकाउंट को ब्लॉक कर देता है। कंपनी ऐसे मामलों में बेहद सख्त रवैया अपनाती है। पॉलिसी न मानने वाले लाखों अकाउंट्स को कंपनी एक महीने में पाबंदी लगा देती है। अकाउंट को रिकवर करने के लिए यूजर्स को सफाई देनी पड़ती है। लिहाजा ऐसी पोस्ट से यूजर्स को हमेशा बचने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट को भी कभी शेयर नहीं करना चाहिए।

WhiteHat Jr को नए सिरे से ब्रांडिंग कर बाजार में उतार सकती है Byjus, टॉपर में की बड़े पैमाने पर छंटनी

दंगा फैलाने वाले ग्रुप से दूर रहें

वहीं कई बार देखने को मिला है कि दंगा फैलाने के लिए ज्यादातर WhatsApp ग्रुप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी ग्रुप से जुड़ें हैं और उसमें आपत्ति जनक कंटेंट आता है, तो स ग्रुप से हट जाएं और पुलिस में इसकी जानकरी दें। पुलिस ऐसे ग्रुप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है। इसके अलावा चाइल्ड पोर्न शेयर करने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। इसको लेकर देश में सख्त कानून बनाए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।