अमेरिका की प्रमुख EV कंपनी टेस्ला के प्रमुख एलॉन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (अब X) की कमान संभाली है तब से वो उसमें कई सारे बदलाव कर चुके हैं। मस्क ने अब X यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक एलॉन मस्क ने गुरुवार को ऐलान किया कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल (Video & audio calls to X) की भी सुविधा शुरू हो जाएगी।
मस्क ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए किसी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं होगी। X प्रमुख ने कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधाा iOS, Android, Mac और PC सब पर काम करेगा।
बता दें कि प्रसिद्ध माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर अब X के नाम से जाना जाता है। मस्क ने जब से ट्विटर का नाम X रखा है तब से कई सारे बड़े बदलाव कर चुके हैं। पिछले महीने ट्विटर के नाम को बदला तो अब X में ऑडियो और वीडियो कॉल का फीचर ऐडऑन कर व्हाट्सएप्प (WhatsApp) की टेंशन बढ़ा दिए हैं।
मस्क ने एक पोस्ट में लिखा, "जल्द ही X पर वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस फीचर का उपयोग करने के लिए किसी भी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं होगी। X एक इफेक्टिव ग्लोबल बुक है।"
बता दें कि ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए अधिकतर लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp कॉलिंग के लिए सबसे पॉपुलर ऐप बन चुका है। लेकिन मस्क के नए ऐलान से अब WhatsApp को चुनावी मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, X(पूर्व में ट्विटर) के नए मालिक अपने पॉपुलर ऐप को एक सुपर ऐप में तब्दील करने का प्लान बना रहे हैं। इस दिशा में उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर महीने की शुरुआत से ही वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।