Gmail दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ई मेल सर्विस है। दुनियाभर में करोड़ों लोग जीमेल की ई मेल सर्विस का फायदा उठा रहे हैं। जीमेल ने इसके इस्तेमाल करने के कुछ नियम बनाए हुए हैं। इन नियमों का पालन यूजर्स को करना होता है। नियमों का पालन नहीं करने पर Gmail आप पर एक्शन ले सकता है। जीमेल आपका अकाउंट भी बैन कर सकता है। आइए जानते हैं जीमेल के इन नियमों के बारे में..
Gmail ने नियमों में किया बदलाव
Google ने अपनी ई मेल सर्विस में कई तरह के बदलाव किए हैं। अब यूजर्स मेल भेजने के बाद उसे undo कर सकते हैं। ये नया फीचर है। साथ ही इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है।
हमें लगता है कि हम Gmail से एक दिन में कितने भी मेल भेज सकते हैं। ऐसा नहीं है। गूगल ने Gmail से ई मेल भेजने की एक लिमिट सेट कर रखी है। कोई उस लिमिट को क्रॉस करता है तो उसका जीमेल अकाउंट बैन हो सकता है। आप अपने Gmail से एक दिन में 500 से ज्यादा ई मेल नहीं भेज सकते।
अगर आप स्पैम मैसेज भेजने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। ऐसा करने पर आपको 1 घंटे से लेकर 24 घंटे के लिए बैन किया जा सकता है। यानी, अगली मेल आप 24 घंटे के बाद ही भेज पाएंगे। आप लगातार स्पैम भेजने का काम करते हैं तो आपका जीमेल हमेशा के लिए बैन हो सकता है।
ई मेल के जरिये न भेजे गैर कानूनी मैटेरियल या कंटेंट
अगर आप किसी को ऐसा लिंक, वीडियो, फोटो या फिर डॉक्यूमेंट भेज रहे हैं जो की गैरकानूनी है। तो यह जीमेल की पॉलिसी के खिलाफ है। तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। गैरकानूनी मैटेरियल की केटेगरी में हथियार की खरीद बिक्री, ड्रग्स तस्करी, कॉपीराइट म्यूजिक वीडियो और मूवी की जानकारी आदि को ई मेल के जरिए जानकारी भेजना आदि शामिल है। अगर आप भेजते हैं तो आपको गूगल ऐसा मैसेज दिखा सकता है। ‘You have reached a limit for sending mail’ का Error Message दिखाई देगा। गूगल के मुताबिक AI डिटेक्शन फीचर ई मेल के जरिए भेजे जाने वाली गलत कंटेंट की पहचान करता है।