Get App

Google ने गलती से एक हैकर को दिये 2 करोड़ रुपये, जानें आगे क्या हुआ

एक हैकर को पिछले महीने Google से 250,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2022 पर 4:37 PM
Google ने गलती से एक हैकर को दिये 2 करोड़ रुपये, जानें आगे क्या हुआ
गूगल ने एक हैकर को 2.50 करोड़ रुपये किये ट्रांसफर

एक हैकर को पिछले महीने Google से 250,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) मिले हैं। सैम करी (Sam Curry) को इस बात का अंदाजा नहीं था कि टेक दिग्गज ने उसे एक मिलियन डॉलर का एक चौथाई हिस्सा क्यों दिया। सैम ने क ट्विट के जरिये बताय कि उन्हें एक तीन हफ्ते से अधिक समय हो गया है गूगल ने अचानक उन्हें 2,49,999 डॉलर रुपये भेजे हैं। इस सपोर्ट टिकट पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने लिखा है कि क्या कोई तरीका है जिसके जरिये गूगल से कॉन्टेक्ट किया जा सके। करी ने मंगलवार को ट्वीट किया। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

गलती गूगल ने ट्रांसफर कर दिये पैसे

न्यूजवीक के अनुसार करी ओमाहा नेब्रास्का में युग लैब्स एक कर्मचारी सुरक्षा इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि वह बग बाउंटी हंटिंग का काम करते हैं। कई कंपनियां ऐसे व्यक्तियों को पैसा गिफ्ट के तौर पर देती हैं, तो उनके सॉफ्टवेयर में सिक्योरिटी गैप भी आ जाता है। करी ने कहा कि उन्होंने अतीत में Google के लिए बग बाउंटी हंटिंग का काम किया था, लेकिन उस काम और उसके हालिया काम के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला। ये रहस्य तब साफ हो गया जब Google ने एनपीआर को पुष्टि की कि उसने गलती से पेमेंट किया था। इस गलती को ह्यूमन एरर बताया गया है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें