Get App

Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Google Chrome: टेक्नोलॉजी के बढ़ते कदम के साथ इससे जुड़े खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। AI के आने के बाद से ये समस्या थोड़ी और बढ़ गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। इसमें अपने डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए गूगल क्रोम को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी गई है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 12:02 PM
Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसे रहें सुरक्षित
Google Chrome: CERT-In ने कहा है कि क्रोम यूजर्स को सिक्योरिटी संबंधित कई परेशानियां आ सकती हैं। यूजर्स का निजी और संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है।

Google Chrome: इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (Indian Computer Emergency Response Team - CERT-In) ने यूजर्स को एक बार फिर से गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट में CERT-in ने गूगल क्रोम में कई खामियों के बारे में बताया है। CERT-in ने बताया है कि गूगल क्रोम के जरिए यूजर्स का डेटा और सिस्टम की सिक्योरिटी ब्रीच हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी धड़ले से गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि आपका सिस्टम तो हैंग होगा ही, इसके साथ ही आपका पर्सनल डेटा भी चोरी हो सकता है।

CERT-Inने इन खामियों को हाई रिस्क लेवल पर मार्क किया है। फौरन इन पर कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। बता दें कि CERT-In एक ऐसी एजेंसी है, जो साइबर सुरक्षा खतरों को समझने, जानकारी देने और उसे मैनेज करने का काम करती है।

सिस्टम के हैंग होने का खतरा

CERT-In के मुताबिक, गूगल क्रोम में मैलवेयर और दूसरे वायरस को रोकने के मामले में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। क्रोम के जरिए हैकर आपके सिस्टम में मनमाना कोड डाल सकते हैं। सिस्टम को हैंग करके व्यक्तिगत जानकारी के साथ जरूरी डेटा को कैप्चर कर सकते हैं। साइबर हमलावर इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाने के लिए डिजाइन की गई विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइटों पर जाने के लिए अनजान यूजर्स को आश्वस्त करके इन कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें