IMD Twitter Hack: मौसम विभाग का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, रिकवर करने की कोशिश जारी

IMD के DG मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है और हम इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं"

अपडेटेड Apr 09, 2022 पर 9:41 PM
Story continues below Advertisement
मौसम विभाग का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, रिकवर करने की कोशिश जारी

IMD Twitter Hack: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) का ट्विटर हैंडल शनिवार शाम को हैक (Twitter Handle Hack) कर लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि इसे रिकवर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं पाया कि हैकिंग के पीछे कौन था।

यह ऐसे समय में आया है, जब भारत के कुछ हिस्सों में चल रही भीषण गर्मी के कारण IMD हैंडल पर ट्रैफ़िक काफी बढ़ जाता है। IMD के DG मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है और हम इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।"

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी शुक्रवार देर रात कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शनिवार को लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।


हैकर ने किए 400 से 500 ट्वीट

वरिष्ठ अधिकारी ने PTI से कहा, "अकाउंट को रात के समय करीब 29 मिनट के लिए हैक कर लिया गया था। हैकर ने अकाउंट से 400 से 500 ट्वीट किए और अकाउंट को असामान्य गतिविधि के चलते निलंबित कर दिया गया।"

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, "सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को दिनांक आठ अप्रैल को रात्रि 12:30 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक करने की कोशिश की गई थी। उनके द्वारा कुछ ट्वीट पोस्ट किए गए थे, जिन्हें तुरंत हटा दिया गया था।"

CM योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का Twitter हैंडल हैक, हैकर्स ने बदला प्रोफाइल, किए सैकड़ों ट्वीट

इस बीच गोरखपुर में पत्रकारों द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल की संक्षिप्त हैकिंग के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एजेंसियां (इसकी) जांच कर रही हैं।

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह ने बताया, "इस संबंध में लखनऊ के साइबर अपराध थाने में आईटी कानून के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।" अधिकारी के अनुसार, इस अकाउंट को 40 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 09, 2022 9:25 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।