Get App

Intel बनाएगी धरती की सबसे बड़ी चिप फैक्ट्री, यहां करेगी 1,48,000 करोड़ रुपये का निवेश

इंटेल ने यह योजना ऐसे समय में बनाई है, जब पूरी दुनिया सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2022 पर 2:04 PM
Intel बनाएगी धरती की सबसे बड़ी चिप फैक्ट्री, यहां करेगी 1,48,000 करोड़ रुपये का निवेश
सेमीकंडक्टर या चिप्स को इलेक्ट्रानिक डिवाइस का दिल कहा जाता है

इंटेल कॉर्प (Intel Corp) अमेरिका के ओहियो प्रांत में 20 अरब डॉलर (करीब 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये) की लागत से एक चिप बनाने वाला एक बड़ा प्लांट लगाने की योजना में है। यह प्लांट ओहियो राज्य के न्यू अल्बानी शहर में लगाया जाएगा और करीब एक 1,000 एकड़ की साइट में फैला होगा। इंटेल ने यह योजना ऐसे समय में बनाई है, जब पूरी दुनिया सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही है और इसके चलते कार, स्मार्टफोन और लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टाइम मैग्जीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेल इस प्लांट में चिप्स के उत्पादन के साथ अत्याधुनिक चिप्स बनाने को लेकर उन पर रिसर्च भी करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि साइट पर कम से कम 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर ने टाइम मैगजीन को बताया, "हमारी उम्मीद है कि यह धरती पर मौजूद सबसे बड़ा सिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बन जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें