Jio Book Laptop 2023: रिलायंस जियो लैपटॉप का इंतजार खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। आज यह लैपटॉप लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम Second-gen JioBook होगा। यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप होगा। ऐसा माना जा रहा है कि जियो लैपटॉप के लॉन्च के बाद Dell, lenovo जैसे ब्रांड को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि जियो की ओर से बेहद कम कीमत में रिलायंस जियो लैपटॉप को लॉन्च किया जाएगा। रिलायंस जियो लैपटॉप पिछले अक्टूबर में लॉन्च हुए JioBook का अपडेटेड वर्जन हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कुछ आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि रिलायंस जियो अक्टूबर 2022 में एक जियोबुक लैपटॉप को लॉन्च किया जा चुका है। अपकमिंग लैपटॉप को लेकर अभी तक कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। JioBook (2023) में एक octa-core प्रोसेसर दिया गया है, जो परफोर्मेंस को बेहतर करने में मददगार साबित होगा।
जानिए जियो लैपटॉप की खूबियां
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर जियोबुक लैपटॉप के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। इसमें कहा गया है कि इसका वजन काफी कम हो सकता है। यानी यह लाइटवेट हो सकता है। इसका वजन करीब 990 ग्राम हो सकता है। जियो बुक को ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लैपटॉप में लंबी बैटरी लाइफ मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इसमें 11.6 इंच एचडी डिस्प्ले दी जाएगी। वीडियो कॉल के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2GB रैम और 32GBC स्टोरेज मिलेगी। इसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Jio लैपटॉप JioOS पर चलता है। इसे 5000mAh के साथ पेश किया जा सकता है। जियो बुक को यूजर दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे में खरीद सकेंगे।
इससे पहले साल 2022 में लॉन्च JioBook लैपटॉप को भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि नया लैपटॉप 20,000 रुपये के आसापस हो सकती है। इस लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
जियोबुक लैपटॉप में यूजर्स को 4जी सपोर्ट का फीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स लैपटॉप में आसानी से इंटरनेट का एक्सेस कर पाएगा.। साथ ही वीडियो कॉल आदि का भी एक्सपीरियंस भी बेहतर मिलेगा।