Meta ने भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है वजह

Meta Action: टेक की दिग्गज कंपनी मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करोड़ों पोस्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने बताया कि उसने फेसबुक पर 1.73 करोड़ स्पैम कंटेंट के खिलाफ एक्शन लिया है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
फेसबुक में 185 यूजर्स ने अपने अकाउंट के हैक होने की शिकायत की थी।

Meta Action: सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने अपनी मासिक ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में कहा है कि उसने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) नियम, 2021 के तहत यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने फेसबुक पर 2.5 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 20 लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है।

मेटा ने क्यों लिया एक्शन

मासिक ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि उसने फेसबुक पर 1.73 करोड़ स्पैम कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि एडल्ट न्यूडिटी और सेक्सुअल एक्टीविटी (adult nudity and sexual activity) से जुड़े 27 लाख पोस्ट पर एक्शन लिया है। इसके अलावा कंपनी ने 23 लाख हिंसक और ग्राफिक कंटेंट (Violent and graphic content) संबंधित पोस्ट पर भी कार्रवाई की है। इसके अलावा मेटा ने खुद 9.98 लाख खतरनाक संगठन, व्यक्ति और आतंकवाद से जुड़े कंटेंट की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर मेटा ने पाया कि ज्यादातर पोस्ट आत्महत्या, Self injury, एडल्ट न्यूडिटी, सेक्सुअल एक्टिविटी और हिंसा संबंधित पोस्ट पर उसकी पॉलिसी का उल्लंघन कर रही थीं। वहीं कंपनी को फेसबुक पर 626 और इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1,033 शिकायतें मिली थीं।

मोबाइल चोरी होने पर मिलेगा फटाफट, स्विच ऑफ के बाद भी मिलेगी लोकेशन जानिए कैसे


185 यूजर्स ने की अकाउंट हैक की शिकायत

कंपनी ने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच हमें फेसबुक पर 626 रिपोर्ट मिली थी। हमने इन 626 रिपोर्टों में से सभी का जवाब दिया है। इस दौरान 185 यूजर्स ने अपने अकाउंट के हैक होने की शिकायत की थी। वो अपने द्वारा मैनेज किए जा रहे पेड या ग्रुप तक एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ना करें ये काम

फेसबुक पर अगर आप किसी को धमकी देते हैं या भड़काऊ भाषण या बोलते हैं तो ये आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। ऐसा करने पर कंपनी की ओर से आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपको भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को शेयर करने से बचना चाहिए। इन पोस्ट की वजह से फेसबुक आपका अकाउंट ब्लॉक कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।