मोबाइल चोरी होने पर मिलेगा फटाफट, स्विच ऑफ के बाद भी मिलेगी लोकेशन जानिए कैसे

अगर आपका मोबाइल खो गया है या चोरी हो गया है तो उस फोन के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐप की मदद लेनी होगी

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
Track it EVEN if it is off नाम के ऐप के जरिए आप आसानी से खोया हुआ मोबाइल ट्रैक कर सकते हैं।

अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो फिर उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। वैसे भी चोर जब किसी मोबाइल की चोरी करते हैं तो सबसे पहले उसे स्विच ऑफ करते हैं। ऐसे में उसकी लोकेशन को ट्रैक करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इसका रास्ता भी निकल आया है। दरअसल, Google Play Store पर एक App ऐसा भी है जो स्‍व‍िच ऑफ फोन होने के बाद भी लोकेशन को भेजता रहता है।

इस ऐप से चोरी किया गया मोबाइल मिल जाएगा

हम जिस ऐप के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम Track it EVEN if it is off है। इसे Hammer Security ने डेवलप किया है। इस मोबाइल ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसको सेटअप करना भी काफी सरल है। इसके लिए आपको ऐप ओपन करके कुछ परमिशन देने की जरूरत होगी। इसमें एक फीचर डमी स्विच ऑफ और फ्लाइट मोड का भी है। इससे फोन को स्विच ऑफ करने के बाद भी वो ऑफ नहीं होगा। इधर चोर यही समझेगा कि मैंने फोन को स्विच ऑफ कर दिया है।

WhatsApp पर जल्द ही खुद को भेज सकेंगे Message, जानिए इस अनोखे फीचर की खासियत


ऐप भेजता रहेगा सभी जानकारी

इसके बाद इस ऐप का काम शुरू हो जाता है। ज‍िसके हाथ में ये ड‍िवाइस होगा। उसकी सारी हरकतें, उसकी सेल्‍फी और दूसरी ड‍िटेल्‍स वह आपके इमरजेंसी नंबर पर भेजता रहेगा। इतना ही नहीं फोन स्विच ऑफ होने पर भी लाइव लोकेशन भेजता रहेगा।

आजमा सकते हैं आप भी

इस ऐप के जरिए मोबाइल को ट्रैक करना काफी आसान हो जाता है। अगर आप भी एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो आपके लिए यह ऐप बेहतर साबित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।