WhatsApp इन दिनों एक बेहद ही जरूरी फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स खुद को मैसेज भेज सकेंगे। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Meta का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप मल्टी-डिवाइस फीचर में एक बड़ा ही जरूरी अपडेट लाने पर काम कर रहा है। इस अपडेट के बाद यूजर्स लिंक डिवाइस के जरिए खुद को मैसेज भेज सकेंगे।
मौजूदा समय में यूजर्स अपने मोबाइल नंबर के बाद URL wa.me/91 के जरिए खुद को मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि मल्टी डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए यह संभव नहीं है। इसकी वजह ये है कि यूजर्स के खुद के फोन नं. वाली चैट सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर दिखाई देगी।
WaBetaInfo की एक ताजा रिपोर्ट में इस नए अपडेट की जानकारी दी गई है। WaBetaInfo ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा है कि WhatsApp डेस्कटॉप बीटा ऐप में जब यूजर किसी कॉन्टैक्ट को सर्च करेंगे तो उन्हें सबसे ऊपर उनका नंबर दिखाई देगा। स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि जब WhatsApp Desktop beta यूजर किसी कॉन्टेक्ट को सर्च करने सर्च बार में जाएंगे। तब उन्हें ‘Send messages to yourself’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस चैट विंडों में आप खुद को पर्सनल मैसेज भेज सकेंगे। यह मल्टी-डिवाइस वर्जन का सबसे जरूरी फीचर है। जिसका इंतजार लंबे समय से यूजर्स कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन के लिए पेश किया जाएगा।
इसके अलावा Whatsapp आने वाले दिनों में अपने यूजर्स के लिए ‘Report bug’ नाम से एक अलग सेक्शन लेकर आने वाला है। इस सेक्शन में यूजर्स किसी भी तरह की शिकायत सीधे ऐप में कर सकेंगे। अब-तक किसी भी समस्या की जानकारी के लिए यूजर्स को Help में जाकर “Contact Us” पर जाना पड़ता है। Report Bug फीचर में यूजर्स को दो सेक्शन मिलेंगे। एक में यूजर अपनी समस्या की जानकारी देंगे और दूसरे में उस समस्या के स्क्रीनशॉर्ट को शेयर करना होगा।
ग्रुप चैट में प्रोफाइल फोटो की तैयारी
वहीं WABetaInfo की एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ग्रुप चैट के भीतर iMessage जैसी प्रोफाइल फोटो लाने की तैयारी कर रही है। प्लेटफॉर्म पर इस तरह के फीचर लाने की अपील की गई थी।