WhatsApp के इस नए फीचर से हैकर्स का पत्ता हो जाएगा साफ, अकाउंट कभी नहीं होगा हैक, जानिए खासियत

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर को जोड़ने जा रहा है। इससे अकाउंट को हैक करना हैकर्स के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp के इस नए फीचर से अब आपका अकाउंट कभी भी हैक नहीं होगा।

WhatsApp मैसेजिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध ऐप में से एक है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर को जोड़ने जा रहा है। जिससे यूजर्स को संभावित स्कैमर और हैकर्स से अपने अकाउंट को बचाने में मदद मिलेगी। यह फीचर अभी डेवलपिंग मोड में हैं और इसे एक फीचर ट्रैकर वेबसाइट के अनुसार Login Approval नाम के रूप में जाना जाएगा। वर्तमान में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जो टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर मुहैया करा है। उसमें यह नया WhatsApp Login Approval फीचर जोड़ा जाने वाला है ताकि यूजर्स के अकाउंट हैक न हो सके।

WhatsApp अकाउंट नहीं होगा हैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर इंस्टाग्राम की तरह है। इससे आप जब किसी नई डिवाइस से लॉगिन करेंगे तो आपको मैसेजिंग ऐप नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इस तरह का नोटिफिकेशन अभी इंस्टाग्राम या फेसबुक को दूसरी डिवाइस से लॉगिन करने पर मिलता है। फीचर ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी बढ़ाएगा। अभी इसे डेवलप किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से यूजर्स के अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसलिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस नए फीचर पर काम कर रहा है।

WhatsApp पर भूलकर भी कभी न करें ये गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा


जानिए नया फीचर कैसे करेगा काम

जब भी कोई अन्य यूजर एक अलग स्मार्टफोन से आपके अकाउंट को लॉग इन करने का प्रयास करेगा तो यह फीचर आपको अपने फोन में जिसमें आपने अपने व्हाट्सएप को लॉगिन कर रखा है। उसमें In App Pop-up नोटिफिकेशन भेजेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर तब तक लॉग इन नहीं कर पाएगा। जब तक कि उस डिवाइस से परमिशन नहीं मिल जाती। जहां अकाउंट पहले से लॉग इन है। इस तरह अगर आप उसको परमिशन नहीं देंगे तो वो लॉगिन नहीं होगा और आपके डेटा और अन्य डिटेल्स की चोरी होने से बचाया जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।