Nothing Phone 3: Nothing अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 को काफी समय से टीज कर रहा है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह फोन अगले महीने लॉन्च होगा। यह घोषणा कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए की है। एक्स पोस्ट के अनुसार, 1 जुलाई को Nothing Phone 3 लॉन्च होगा। इस पोस्ट में एक छोटा वीडियो भी जारी किया गया है जो लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन के लिए नई LED स्टाइल को भी दिखाता है।
Nothing Phone 3 में हो सकते है ये फीचर्स
Nothing Phone 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ 6.77 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज होने की संभावना है। Nothing Phone 3 का रियर पैनल एक नए डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। यह फोन गेमिंग-सेंट्रिक हो सकता है क्योंकि इसका रियर पैनल रेट्रो-स्टाइल गेम्स को सपोर्ट करता है।
इस फोन में ग्लिफ इंटरफेस को हटाए जाने की संभावना है, जिसे कंपनी ने पहले ही खत्म करने की पुष्टि की थी। Nothing Phone 3 में AI-ड्राइविंग फीचर्स जैसे स्मार्ट ड्रॉअर और वॉयस ट्रांसक्रिप्शन होने की उम्मीद है। डिवाइस में 50W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी हो सकती है।
एक्स पर एक टिप्सटर ने Nothing Phone 3 के प्राइस को लेकर दावा किया है कि इस फोन की कीमत 12GB + 256GB वाले बेस वैरिएंट के लिए $799 (लगभग 65,000 रुपये) होगी, जो 16GB + 512GB मॉडल के लिए $899 (लगभग 73,000 रुपये) तक जाएगी। टिप्स्टर ने बताया कि Phone 3 सिर्फ सफेद और काले में ही आ सकता है। Nothing का यह फोन कंपनी को प्रीमियम सेगमेंट में मजबूती से एस्टेब्लिश करता है। यह फोन सैमसंग, वनप्लस और शाओमी के फ्लैगशिप मॉडलों को कड़ी टक्कर देगा।
Nothing हेडफोन 1 की कीमत हुई लीक!
Nothing Phone 3 के साथ कंपनी अपना पहला वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन ला रही है। अपने ईयर 1 सीरीज की तरह यह हेडफोन भी प्रीमियम क्वालिटी का हो सकता है। टिपस्टर का दावा है कि अपग्रेड हेडफोन 1 को बाजार में $299 (लगभग 25,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हो सकती है। इस रेंज में सोनी WH-1000X सीरीज, बोस और कई अन्य ब्रांड के हेडफोन आते है जिन्हें ये कड़ी टक्कर देगा। पोस्ट में कहा गया है कि हेडफोन भी सफेद और काले रंग में भी लॉन्च किए जाएंगे।