Reliance Jio ने इन 2 शहरों में लॉन्च किया 'Jio True 5G', फ्री में मिलेगा 1Gbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने गुरुवार 10 नवंबर को दक्षिण भारत के टेक हब कहे जाने वाले शहरों- बेंगलुरु और हैदराबाद (Bengaluru और Hyderabad) में Jio True 5G की सेवाओं को लॉन्च करने का ऐलान किया

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 9:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jio की 5G सेवाएं पहले ही देश के 6 शहरों में शुरू हो चुकी हैं

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने गुरुवार 10 नवंबर को दक्षिण भारत के टेक हब कहे जाने वाले शहरों- बेंगलुरु और हैदराबाद (Bengaluru और Hyderabad) में Jio True 5G की सेवाओं को लॉन्च करने का ऐलान किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम यूनिट ने दोनों शहरों के यूजर्स के लिए "Jio Welcome Offer" का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया, "Jio वेलकम ऑफर के तौर पर यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाएगा।" इससे पहले कंपनी ने Jio 5G को छह शहरों- मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

6 शहरों में पहले ही लॉन्च हो चुका है Jio 5G

कंपनी ने एक बयान में कहा, "कस्टमर को लगातार बेस्ट सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी होने के नाते, Jio अपनी एडवांस True-5G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।"

कंपनी ने बताया कि उसकी 5G सेवाएं पहले ही देश के 6 शहरों में शुरू हो चुकी हैं और लाखों यूजर्स पहले से ही इसका अनुभव कर रहे हैं और उनकी अब तक की प्रतिक्रिया "बेहद सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली" रही है।


यह भी पढ़ें- Eicher Motors Q2 Results: मुनाफे में 76% का उछाल, Royal Enfield ने बेची 65% अधिक मोटरसाइकिल्स

Jio के 5G यूजर्स को मिल रही इतनी स्पीड

ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, Jio ने कहा कि यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 500 Mbps से 1 Gbps के बीच की स्पीड का अनुभव कर रहे हैं और "वे बहुत अधिक मात्रा में डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

Jio के मुताबिक इसकी 5G सेवाओं का तीन-तीन लाभ है। पहला यह "4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ एडवांस 5G नेटवर्क के साथ स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर" पर आधारित है। दूसरा इसके पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में "5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा मिक्स" है। तीसरा फायदा यह है कि एक करियर एग्रीगेशन के साथ आता है, जो "इन 5G फ्रीक्वेंसी को एक सिंगल डेटा हाइवे में आसानी जोड़ता है"।

दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5G लॉन्च कर देगी Jio

Jio पोर्टल पर जारी एक नोट में कहा गया है कि कंपनी दिसंबर 2023 तक देश के 'हर शहर, हर तालुका और हर तहसील' में Jio 5G पहुंचाने का लक्ष्य बना रही है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।