Smartphone की हर दिक्कत का जवाब छुपा है इन कोड में, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

secret codes for smartphones: अगर आपके स्मार्टफोन में कोई तकनीकी दिक्कत है, तो उसे पहचानने के लिए कुछ खास सीक्रेट कोड्स की मदद ली जा सकती है। ये कोड्स फोन के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की जांच करने में मदद करते हैं। इससे सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और पैसे भी बचाए जा सकते हैं

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
secret codes for smartphones: अगर "Auto Blocker" फीचर ऑन है तो पहले उसे बंद करना होगा।

अब स्मार्टफोन खुद बताएगा कि उसमें क्या खराबी है, वो भी बिना किसी एक्सपर्ट की मदद लिए। जी हां, अब न आपको सर्विस सेंटर की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत है, और न ही किसी थर्ड पार्टी ऐप पर भरोसा करने की। आपके फोन में पहले से ही ऐसे खास सीक्रेट कोड्स होते हैं, जिनकी मदद से आप खुद ही जान सकते हैं कि बैटरी कमजोर हो गई है या स्क्रीन रिस्पॉन्ड नहीं कर रही, साउंड खराब है या सेंसर्स काम नहीं कर रहे। दरअसल, हर ब्रांड के स्मार्टफोन में एक ‘हिडन टेस्ट मोड’ होता है, जिसे एक्टिवेट करने के लिए आपको सिर्फ एक खास कोड डायल करना होता है।

ये तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि फ्री भी है। अगर आपको ये कोड्स पता चल जाएं, तो आपके फोन की हर परेशानी का हल आपकी उंगलियों पर होगा – बिना एक पैसा खर्च किए!

क्या होते हैं ये सीक्रेट कोड्स?


हर स्मार्टफोन ब्रांड अपने डिवाइस में एक हिडन टेस्ट मेन्यू देता है, जिसे खास कोड डालकर खोला जा सकता है। ये मेन्यू फोन के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, सेंसर, बैटरी और परफॉर्मेंस की जांच के लिए बेहद काम का होता है। चलिए जानते हैं आपके फोन के लिए कौन-सा कोड है जरूरी।

Samsung यूजर्स के लिए गुप्त रास्ता

अगर आपके पास Samsung का स्मार्टफोन है, तो डायलर में *#0*# टाइप करें। तुरंत एक सीक्रेट मेन्यू खुलेगा जिसमें स्क्रीन, बैटरी, सेंसर्स, वाइब्रेशन तक की जांच कर सकते हैं।

ध्यान रखें – अगर "Auto Blocker" फीचर ऑन है तो पहले उसे बंद करना होगा।

Realme, Oppo, OnePlus और Vivo के लिए क्या करें?

Realme / Oppo / OnePlus: डायल करें *#808#

Vivo: डायल करें *#558# या *#*#7777#*#*

इन कोड्स से आप डिस्प्ले, कैमरा, माइक, सेंसर वगैरह को एक झटके में चेक कर सकते हैं।

Xiaomi, Redmi, Poco वालों के लिए

आपका फोन अगर MI ब्रांड का है, तो डायलर में ये कोड ट्राय करें:

*#*#6484#*#* या

*#*#4636#*#*

इससे फोन का टेस्ट मोड खुलेगा जहां आप स्क्रीन से लेकर कैमरा और साउंड तक सब कुछ जांच सकते हैं।

Infinix और Tecno यूज़र्स के लिए खास कोड

इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन में MTK Engineer Mode एक्टिव करने के लिए डायल करें:

*#9646633#

ये मोड फोन की गहराई से जांच करने का जरिया है – जैसे नेटवर्क, ऑडियो, सेंसर और कैमरा।

Motorola फोन का हेल्थ चेक ऐसे करें

मोटोरोला यूज़र्स को चाहिए कि वे डायलर में ये कोड डालें:

*#*#2486#*#*

ये आपके फोन का "Engineer Mode" खोल देगा, जहां स्क्रीन, साउंड, कैमरा और बैटरी की स्थिति साफ नजर आएगी।

स्मार्टफोन की सेहत जानिए बिना किसी खर्च के

तो अगली बार जब लगे कि फोन में कुछ गड़बड़ है, तो पहले खुद जांचें। बस सही कोड डालें और आपके स्मार्टफोन की ‘बीमारी’ की रिपोर्ट आपके सामने होगी – बिना किसी लाइन में लगे, बिना एक रुपये खर्च किए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।