Twitter Down: दुनियाभर में कई जगहों पर ठप हुआ ट्विटर! यूजर्स रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं ट्वीट

Twitter Down: ऑनलाइन सर्विस में रुकावट पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने कहा कि लगभग 4,000 यूजर्स ने ट्विटर के कामकाज में समस्याओं की घोषणा की है। कंपनी ने अब तक आउटेज पर कोई बयान जारी नहीं किया है। इस साल ये तीसरी बार है, जब ट्विटर को ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 9:25 PM
Twitter Down: दुनियाभर में कई जगहों पर ठप हुआ ट्विटर!

Twitter Down: शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) वैश्विक स्तर पर ठप हो गया। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। ट्विटर के यूजर्स ने कहा कि प्लेटफॉर्म बार-बार 'cannot retrieve tweets' एरर दिखा रहा है। इस साल एलॉन मस्क के नेतृत्व वाले प्लेटफॉर्म को इस तरह की तीसरी रुकावट का सामना करना पड़ा है।

ऑनलाइन सर्विस में रुकावट पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने कहा कि लगभग 4,000 यूजर्स ने ट्विटर के कामकाज में समस्याओं की घोषणा की है। कंपनी ने अब तक आउटेज पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बिना साइन इन नहीं देख सकेंगे ट्वीट, Twitter ने एकाएक इस कारण बदले नियम

इस साल ये तीसरी बार है, जब ट्विटर को ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा। इससे पहले मार्च 2023 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने सिस्टम में गड़बड़ियों की जानकारी दी थी और कई लिंक ने अचानक काम करना बंद कर दिया था।


इसी तरह, इस साल फरवरी में, ट्विटर के कई वैश्विक यूजर्स अपने अकाउंट पर ट्वीट करना, किसी को फॉलो करना, डायरेक्ट मैसेज आदि जैसी बुनियादी चीजें ऑपरेट नहीं कर सके।

ट्विटर डाउन होते ही आई मीम की बाढ़

जैसे ही शनिवार को हजारों यूजर्स के लिए ट्विटर बंद हो गया, मीम बनाने वाले एक्टिव हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई मजेदार मीम्स शेयर किए। यहां कुछ मीम्स हैं, जो ट्विटर बंद होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घूम रहे हैं।

ट्विटर पर लगातार नई-नई समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई सफाई या बयान नहीं दिया है। ट्विटर आउटेज की शुरुआत में डाउन डिटेक्टर पर दोपहर 12:19 बजे रिपोर्ट की गई थी और यह पूरे दिन जारी रही, जिससे यूजर्स में निराशा पैदा हुई क्योंकि समस्या तीन घंटे बाद भी बनी रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।