Get App

₹30 लाख में बिकी Twitter की नीली चिड़िया, Apple की इन दुर्लभ चीजों को भी बंपर बोली

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसमें काफी बदलाव किए। मस्क ने इसका नाम भी बदल दिया और यह ट्विटर से बदलकर X हो गई। अब X बनने के कुछ महीने बाद ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की करीब 30 लाख रुपये में नीलामी हुई है। जिस ऑक्शन में ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की बोली लगी, उसमें एपल (Apple) से जुडी दुर्लभ चीजों की भी नीलामी हुई

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 9:52 AM
₹30 लाख में बिकी Twitter की नीली चिड़िया, Apple की इन दुर्लभ चीजों को भी बंपर बोली
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की पहचान लंबे समय से नीले रंग की एक चिड़िया रही है। यह ट्विटर का आईकॉन बन गया था। (File Photo- Pexels)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की पहचान लंबे समय से नीले रंग की एक चिड़िया रही है। यह ट्विटर का आईकॉन बन गया था। अब एलॉन मस्क (Elon Musk) की अगुवाई में इसका नाम बदलकर X (पूर्व नाम ट्विटर) करने के महीनों बाद इस आईकॉनिक नीले रंग की चिड़िया के लोगो की नीलामी 34375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में हुई। दुर्लभ चीजों की नीलामी करने वाली आरआर ऑक्शन ने इसकी पुष्टि की। आरआर ऑक्शन (RR Auction) ने खुलासा किया कि 12 फीट लंबे और 9 फीट चौड़े इस 254 किग्रा को साइन की बिक्री हुई है। हालांकि आरआर ऑक्शन ने खरीदार की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

Elon Musk पहले भी बेच चुके हैं Twitter से जुड़ी चीजें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसमें काफी बदलाव किए। मस्क ने इसका नाम भी बदल दिया और यह ट्विटर से बदलकर X हो गई। अब X बनने के कुछ महीने बाद ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की करीब 30 लाख रुपये में नीलामी हुई है। इससे पहले भी मस्क ट्विटर से जुड़ी कुछ यादगार चीजों की नीलामी की थी जैसे कि ऑफिस के फर्नीचर और किचन से जुड़ी चीजें।

और भी चीजों की हुई नीलामी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें