WhatsApp का इस्तेमाल अब सिर्फ मैसेज के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह के काम में इस्तेमाल होने लगा है। अब आप WhatsApp के जरिए अपने कई डॉक्यूमेंट्स भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, RC जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स हासिल कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने डिजिलॉकर (Digilocker) सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को WhatsApp पर मुहैया करा दिया है। कहने का मतलब ये हुआ कि आप बस एक नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजकर डिजिलॉकर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड करने के लिए एकमात्र और जरूरी शर्त यह है कि सबसे पहले आपको डिजिलॉकर में इन्हें सेव करना होगा। इसके लिए सिर्फ एक बार डिजिलॉकर अकाउंट में अपनी सभी जानकारी भरना होता है। अपने आधार कार्ड से अपने WhatsApp नंबर को वेरीफाई करना होता है। इसके बाद यूजर अपना 6 डिजिट का सिक्योरिटी कोड दर्ज करके अपने डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट, वाहन रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट, (RC), इंश्योरेंस पॉलिसी, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको +91 9013151515 नंबर पर Namaste या Hi या Digilocker लिखकर भेजना होगा।
इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि DigiLocker अकाउंट एक्सेस करना है या Cowin सर्विस
DigiLocker चुनने पर आपसे पूछा जाएगा कि अकाउंट है या नहीं।
अगर DigiLocker पर अकाउंट पहले से है तो अपना आधार नंबर दर्ज करें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
अब आपने जो भी डॉक्यूमेंट पहले से अपलोड किए गए हैं, उन्हें आप यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।