सोचिए, जब आप ग्रुप में दोस्तों के साथ मजेदार बातचीत कर रहे हों, लेकिन हर बात टाइप करने में उंगलियां थक जाएं, तो मजा किरकिरा हो जाता है। इसी परेशानी को खत्म करने आ गया है वॉट्सऐप का नया धमाकेदार फीचर – Group Voice Chat। अब ना कॉल मिलाने की झंझट और ना ही टाइपिंग की मशक्कत। बस ग्रुप खोलिए और बिना किसी रुकावट के लाइव बातचीत शुरू कीजिए – जैसे सब लोग एक ही कमरे में हों। ये फीचर खासकर उन यूज़र्स के लिए कारगर साबित होगा जो ग्रुप डिस्कशन में फुर्ती से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन बार-बार टाइपिंग से बचना भी चाहते हैं।
वॉट्सऐप का ये इनोवेशन ग्रुप कम्युनिकेशन को पहले से ज्यादा आसान, फुर्तीला और मजेदार बना देगा। अब बातचीत सिर्फ शब्दों में नहीं, आवाज में भी जुड़ाव महसूस होगा
अब ग्रुप में टाइपिंग नहीं, सीधे बोलिए
वॉट्सऐप का ये लेटेस्ट फीचर उन लोगों के लिए वरदान है जो लंबी-लंबी चैट्स टाइप करने से कतराते हैं। अब आप किसी ग्रुप में रीयल-टाइम में अपनी आवाज से बातचीत शुरू कर सकते हैं – बिल्कुल आमने-सामने बैठकर बात करने जैसा अनुभव
छोटे-बड़े सभी ग्रुप्स के लिए उपलब्ध
पहले ये फीचर सिर्फ बड़े ग्रुप्स के लिए था, लेकिन अब वॉट्सऐप ने इसे हर साइज के ग्रुप के लिए रिलीज कर दिया है। चाहे ग्रुप में 3 लोग हों या 300 – सभी इसका फायदा उठा सकते हैं।
Android और iOS दोनों को मिल रहा है नया अपडेट
ये फीचर धीरे-धीरे सभी डिवाइसेज पर रोलआउट किया जा रहा है। अगर अभी तक आपके मोबाइल पर ये अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ी देर में आप भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे – चाहे आप Android यूज़र हों या iPhone वाले।
वॉइस नोट्स से है बिल्कुल अलग
अगर आप सोच रहे हैं कि ये वॉइस चैट फीचर सिर्फ वॉइस नोट्स जैसा ही है, तो रुकिए! ये वॉइस चैट एक लाइव और इंटरैक्टिव अनुभव है – जहां आप ग्रुप के बाकी सदस्यों के साथ एक ही समय पर संवाद कर सकते हैं, वो भी बिना कॉल बटन दबाए।
क्यों खास है ये नया फीचर?
ट्रिप प्लान करनी हो, ऑफिस अपडेट्स साझा करने हों या बस हल्की-फुल्की गपशप करनी हो – ये फीचर बातचीत को तेज, सरल और मजेदार बना देगा। ये व्हाट्सऐप की ओर से एक नेचुरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाने की दिशा में।