WhatsApp सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है। यही वजह है कि अब ये ऐप हर यूजर के स्मार्टफोन में मौजूद रहता है। WhatsApp पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो ही नहीं भेज सकते, बल्कि इस ऐप पर वीडियो और ऑडियो कालिंग की भी सुविधा मौजूद है। इसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें प्राइवेसी और किसी को ब्लॉक करने जैसे फीचर्स भी हैं। लिहाजा किसी को भी आप ब्लॉक कर सकते हैं। अब अगर आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया हो तो आखिर कैसे पता चलेगा?
ब्लॉक होने पर नहीं कर सकते मैसेज
WhatsApp पर जिस व्यक्ति को ब्लॉक किया जाता है। उसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता है। इससे ब्लॉक्ड यूजर आपको WhatsApp पर मैसेज या कॉल नहीं कर सकता है। वो आपके स्टेटस, ऑनलाइन स्टेटस या डीपी को भी नहीं देख सकता है। आमतौर पर अगर कोई यूजर किसी से परेशान है, तो वो उसे ब्लॉक कर देता है। लेकिन, कई बार जो कॉन्टैक्ट ब्लॉक हुआ है उसे पता नहीं चल पाता है कि वो ब्लॉक है या नहीं। किस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है। इसके बारे में कोई अलग से फीचर नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे टिप्स हैं। जिन्हें फॉलो करने पर आप पता कर सकते हैं कि किस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है।
आप यूजर को WhatsApp कॉल करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर इसमें रिगिंग स्टेटस नहीं दिख रहा है तो फिर आप ब्लॉक हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके भेजे गए मैसेज पर लंबे समय तक सिंगल टिक लगा हुआ है तो भी आप ब्लॉक हो सकते हैं। आप WhatsApp ग्रुप बनाने के लिए भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप उस कॉन्टैक्ट के साथ ग्रुप क्रिएट नहीं कर पा रहे हैं तो आप ब्लॉक हो चुके हैं।
इसी तरह अगर आपको किसी कान्ट्रैक्ट का लास्ट सीन या ऑनलाइन स्टेटस नहीं दिख रहा है। इसका मतलब आप ब्लॉक हो चुके हैं। हालांकि यह प्राइवेसी की वजह से भी हो सकता है।