WhatsApp का सुपरहिट अपडेट, अब Reply वाला मेसेज भी होगा गायब

WhatsApp Update: वॉट्सऐप ने एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब रिप्लाई में कोट किए गए डिलीटेड मेसेज को भी हटा सकेंगे। इस खास अपडेट की जानकारी WABetaInfo ने दी है। फिलहाल यह सुविधा iOS यूजर्स के लिए शुरू हुई है और जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
WhatsApp Update: अगर आप iPhone यूजर हैं और आपके फोन में ये फीचर अब तक नहीं आया है, तो चिंता न करें।

वॉट्सऐप एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद खास और काम का फीचर लेकर आया है, जो चैटिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्राइवेसी फ्रेंडली बना देगा। अक्सर ऐसा होता है कि हम कोई मेसेज भेजकर उसे डिलीट कर देते हैं, लेकिन अगर उस पर किसी ने रिप्लाई कर दिया हो तो वो मेसेज रिप्लाई में कोट होकर दिखता रहता है। इससे कई बार निजी बातें या गलती से भेजा गया मेसेज दूसरों को नजर आ जाता है, जिसे हटाना संभव नहीं होता था। लेकिन अब वॉट्सऐप ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है।

कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब आप रिप्लाई में कोट किए गए मेसेज को भी 'डिलीट फॉर एवरीवन' कर सकेंगे। ये फीचर iOS यूजर्स के लिए शुरू किया गया है और जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

रिप्लाई में दिखते थे डिलीटेड मेसेज


अब तक जब आप कोई मेसेज डिलीट करते थे और उस पर किसी ने रिप्लाई कर दिया होता, तो वो मेसेज उस रिप्लाई में दिखाई देता रहता था। इस कारण डिलीट करने के बावजूद भी बात रह जाती थी। लेकिन वॉट्सऐप के नए फीचर से अब रिप्लाई में कोटेड मेसेज भी पूरी तरह हट जाएंगे।

प्राइवेसी और ग्रुप चैट्स में आएगा खूब काम

ये फीचर उन यूजर्स के लिए वरदान साबित होगा, जो ग्रुप चैट्स में गलती से कुछ ऐसा लिख देते हैं, जो बाद में शर्मिंदगी का कारण बनता है। अब उस मेसेज को डिलीट करने के बाद भी अगर कोई रिप्लाई में कोट कर दे, तो भी आप उसे पूरी तरह से हटा सकते हैं।

अभी नहीं दिखा? जल्द आएगा आपके फोन में भी

अगर आप iPhone यूजर हैं और आपके फोन में ये फीचर अब तक नहीं आया है, तो चिंता न करें। वॉट्सऐप आने वाले कुछ हफ्तों में इसे सभी iOS डिवाइसेज तक पहुंचा देगा। हालांकि, ये अपडेट अभी ऑफिशियल चेंजलॉग में नहीं दिख रहा, लेकिन इसे पाने के लिए बस ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।