WhatsApp यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। 1 जनवरी, 2025 से मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगभग एक दशक पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम किटकैट पर चलने वाले Android फोन पर काम करना बंद कर देगा। इस बदलाव का मतलब है कि 9-10 साल पहले रिलीज हुए पुराने डिवाइस वाले यूजर अब ऐप को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए इसे सपोर्ट करने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम वाले नए फोन लेना जरूरी होगा।
ऐप सिक्योर, एफिशिएंट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ कंपैटिबल रहे, इसके लिए WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट खत्म कर रहा है। ऐसा करने के पीछे एक मुख्य कारण यह है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐसी कमजोरियां हो सकती हैं, जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है। इसके चलते ऐसी डिवाइस मैसेज और मीडिया जैसे सेंसिटिव डेटा के लिए कम सुरक्षित हो जाती हैं। साथ ही WhatsApp पर नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वाला फोन होना जरूरी है।
1 जनवरी, 2025 से WhatsApp जिन Android फोन्स पर काम करना बंद कर देगा, वे इस तरह हैं...
–Samsung Galaxy Note 2, Samsung Galaxy S4 Mini
–Motorola Moto G (फर्स्ट जनरेशन)
इन iPhones पर भी बंद होने वाला है सपोर्ट
सिर्फ Android फोन ही नहीं WhatsApp, iOS 15.1 या उससे पुराने वर्जन वाले iPhone के लिए भी सपोर्ट 5 मई 2025 से बंद कर रहा है। तो अगर आप iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें जल्द से जल्द अपग्रेड कर लें क्योंकि WhatsApp इन iPhones पर काम करना बंद कर देगा।