Wifi: अगर आपके घर में वाई-फाई (Wifi) कनेक्शन लगा हुआ है। तब कई बार ऐसा होता होगा कि जब बिजली जाती है तो वाईफाई भी काम करना बंद कर देता है। जाहिर सी बात है जिस तरह से होम अप्लायंसेज पंखे रेफ्रिजरेटर समेत टीवी और एयर कंडीशनर को चलाने के लिए बिजली जरूरी होती है। ठीक उसी तरह से वाईफाई राउटर चलाने के लिए भी बिजली ही चाहिए होती है। आज कल वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के चलन में तेजी आई है। ऐसे में इंटरनेट की जरूरत बढ़ गई है। आपके घर पर भी Wifi राउटर लगा होगा। कभी आपने सोचा है कि ये कितनी बिजली खा रहा है?
Wifi का उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आज कल तो Wifi राउटर रात दिन ऑन रहता है। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत में लगातार उपयोग किए जाने पर वाईफाई राउटर कितनी बिजली की खपत करता है?
वाईफाई राउटर की बिजली की खपत इसके स्पेक्स, इस्तेमाल किए जाने के समय और अन्य वजहों पर निर्भर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर, भारत में एक वाई-फाई राउटर इलेक्ट्रिसिटी रेटिंग और इस्तेमाल के पैटर्न के आधार पर प्रति घंटे 6 से 20 वाट बिजली की खपत करता है। अब कोई वाईफाई राउटर एक दिन में कितनी बिजली की खपत करता है। यह पता करने के लिए, हमें इसकी प्रति घंटे बिजली की खपत और इसके इस्तेमाल किए जाने वाले घंटों की संख्या के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर राउटर औसतन 10 वाट प्रति घंटे की खपत करता है और दिन में 24 घंटे लगातार इस्तेमाल किया जाता है, तो 730 किलो वॉट बिजली की खपत होगी। आप इसे फॉर्मूले से निकाल सकते हैं।
प्रति घंटे बिजली की खपत x प्रति दिन इस्तेमाल किए गए घंटों की संख्या = प्रति दिन ऊर्जा की खपत
भारत में बिजली की कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है। औसतन बिजली की कीमत करीब प्रति किलोवाट घंटा के लिए 7 से 10 रुपये है। बिजली की कीमत अगर 9 रुपये प्रति किलोवाट घंटा है तो करीब 65 रुपये महीना बिजली बिल में जुड़ जाएगा।
घर में वाई-फाई लगा होने पर जरूरत के हिसाब से उपयोग करें। अगर जरूरत न हो तो उसका पावर ऑफ कर दें। राउटर पर जितनी ज्यादा डिवाइस बढेगी। उतना ज्यादा पावर पर जोर पड़ सकता है। लिहाजा पासवर्ड डालकर रखें। ताकि अन्य कोई अपनी डिविस कनेक्ट न कर सके। वाई-फाई से लैपटॉप या जिस डिवाइस को कनेक्टर करना हो। उसे वाई-फाई के नजदीक रखें। इससे बिजली कम खर्च होगी।