टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 12T Series को अगले महीने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में Xiaomi 12T और Xiaomi 12T प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं। TechGoing की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 12T Series अक्टूबर में Redmi Pad टैबलेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। WinFuture की एक रिपोर्ट में Xiaomi 12T और 12T प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी गई है।
Xiaomi 12T सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, नॉन-प्रो मॉडल में कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 अल्ट्रा प्रोसेसर दे सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ भी आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी मिल सकती है। प्रो मॉडल में 5,000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने की बात सामने आई है। वहीं, 12T में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। नए स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 12 आधारित लेटेस्ट MIUI मिलेगा।
शाओमी 12T और शाओमी 12T प्रो दोनों ही डिवाइसेज स्पेसिफिकेशंस के मामले में प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा होंगे। इनमें OLED डिस्प्ले पैनल्स के अलावा 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक का UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro की कीमत
WinFuture की रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi 12T की शुरुआती कीमत EUR 650 (करीब 51,850 रुपये) हो सकती है। वहीं Pro की शुरुआती कीमत 850 यूरो (करीब 67,800 रुपये) हो सकती है। फिलहाल Xiaomi 12T सीरीज के स्मार्टफोन भारत में कब मिलेंगे? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।