Get App

YouTube Music ने पेश किया Create a radio फीचर, अब यूजर्स आसानी से सुन सकेंगे अपने पसंदीदा गाने

YouTube Music दुनिया की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। ऐप डेवलपर्स द्वारा पेश किए गए नए फीचर का नाम 'क्रिएट ए रेडियो' है। इस फीचर के तहत यूजर्स रेडियो स्टेशन क्रिएट कर सकेंगे। यहां हमने बताया है कि आप इसमें किन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 3:11 PM
YouTube Music ने पेश किया Create a radio फीचर, अब यूजर्स आसानी से सुन सकेंगे अपने पसंदीदा गाने
यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकेंगे।

यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकेंगे। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल (Google) ने यूजर्स के लिए यह नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के तहत यूजर्स रेडियो स्टेशन क्रिएट कर सकेंगे। इसके पहले मौजूद प्लेलिस्ट, रेडियो या एल्बम से गाना सुनना पड़ता था लेकिन नए फीचर के तहत अब यूजर्स अपने पसंदीदा आर्टिस्ट्स के गानों को सुन सकेंगे।

YouTube Music दुनिया की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। ऐप डेवलपर्स द्वारा पेश किए गए इस नए फीचर का नाम 'क्रिएट ए रेडियो' है। इस नए फीचर को "रेडियो बिल्डर" के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है।

30 पसंदीदा आर्टिस्ट्स को चुनने की होगी सुविधा

यूजर्स इसमें अधिकतम 30 आर्टिस्ट को चुन सकते हैं और साथ ही यूजर यह भी तय कर सकते हैं कि केवल चुने हुए आर्टिस्ट से म्यूजिक सुनना है या उनकी तरह अन्य आर्टिस्ट को भी शामिल करना है। आप इसमें पॉपुलर, न्यू रिलीज जैसे अलग-अलग फिल्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस नए फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको YouTube म्यूजिक ऐप होम फीड पर तब तक नीचे स्क्रॉल करना होगा जब तक कि 'Create a radio' कार्ड न मिल जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें