Car Loan लेने का है प्लान? तो पहले जान लें कौनसा बैंक दे रहा है सस्ता ऑटो लोन

अगर आप भी कार लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो किसी कार डीलर के पार्टनर बैंक के साथ लोन के लिए साइन अप करने से पहले ये जरूर देख लें

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement

अगर आप कार खरीदने जाते हैं और डीलर आपसे पूछे कि क्या आपको लोन की जरूरत है, तो वो आपको लोन डेस्क पर जाने के लिए कहेगा, जहां आपको अलग-अलग बैंक के लोन ऑफर किए जाएंगे। ऐसे में होता ये है कि ज्यादातर खरिदार शोरूम के पार्टनर बैंक से ही कार लोन (Car Loan) लेना पसंद करते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि एक छत के नीचे जब सभी काम हो रहे हैं, तो फिर इधर-उधर क्यों जाना।

मगर इससे पहले कि आप किसी लेंडर के साथ लोन के लिए साइन अप करें, जिसने डीलर के साथ पार्टनरशिप की है, जांच लें कि क्या आपको कहीं और भी सस्ती ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

इससे ये फायदा है कि ब्याज दर में 1% का अंतर भी आपको अच्छी खासी बचत में मदद कर सकता है। ऐसे समझिए कि आप 7 लाख रुपए का लोन चाहते हैं, तो डीलर इसे पांच साल के लिए 8% की दर से देता है। इस हिसाब से आपकी मंथली किश्त यानि EMI 14,194 रुपए की होगी और लोन रीपेमेंट में कुल 8,51,609 रुपए जाएंगे।

इसी तरह अगर आपका लोन 0.5% सस्ता है, तो आपकी EMI ₹14,027 होगी और लोन रीपेमेंट कुल ₹8,41,594 होगा। अगर लोन 1% सस्ता है, तो EMI और कुल लोन रीपेमेंट क्रमशः ₹13,861 और ₹8,31,650 होगा। ब्याज दरों के अलावा, कुल रीपेमेंट में जोड़ा गई प्रोसेसिंग फीस भी ज्यादा महत्वपूर्ण अंतर ला सकती है।

यहां देखें पांच बैंक कार लोन पर ले रहे कितना ब्याज-
 

बैंक ब्याज दर (%) प्रोसेसिंग फीस (लोन अमाउंट का %) अवधि
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7.50-11.20 0.40% तक 7 साल
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 7.55-7.80 1,500 तक 7 साल
ICICI बैंक 7.90-9.85 Rs 3,500-8,500 7 साल
एक्सिस बैंक 8.65-10.90 Rs 3,500-5,500 7 साल
HDFC बैंक 7.95-8.30 1% (Rs 5,000-10,000) 7 साल


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।