इजरायल के जाफा में आतंकी हमला, 2 आतंकवादी समेत 4 की मौत, कई अन्य जख्मी

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जाफा गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 10:45 PM
Story continues below Advertisement
जाफा में गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं।

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जाफा गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है।

इजरायली मीडिया में कहा जा रहा है कि दक्षिण तेल अवीव के जाफा में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। घटना शहर के जेरूसलम स्ट्रीट पर हुई है। इजरायल के आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया है कि दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है।

ताजा अपडेट में स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना मध्य इजरायली शहर में एक लाइट रेल स्टेशन के पास हुई। ट्रेन से उतरते समय दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने गोली मार दी। पुलिस को संदेह है कि कम से कम एक और आतंकवादी अभी भी इलाके में मौजूद है। डॉक्टरों का कहना है कि इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि वह गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं और बेहोश हैं।


एमडीए (राष्ट्रीय एम्बुलेंस सर्विस) का कहना है कि जाफा में गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दो अन्य गंभीर रूप घायल हैं। इसके अलावा दो मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक अन्य को हल्की चोट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।