मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की प्रशंसा की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यूक्रेन में युद्ध का समय नहीं है। इसके लिए अमेरिकी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ की।
समरकंद (Samarkand) में मोदी-पुतिन की बातचीत को मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया ने व्यापक रूप से प्रसारित किया। "मोदी ने यूक्रेन में युद्ध पर पुतिन को हिदायत दी", ऐसा वाशिंगटन पोस्ट ने एक शीर्षक में लिखा। एक चौंकाने वाली सार्वजनिक हिदायत में मोदी ने पुतिन से कहा: आज का युग युद्ध का युग नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है।
वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि इस तरह की हिदायत ने 69 वर्षीय रूसी ताकतवर को हर तरफ से असाधारण दबाव में बनाया। मोदी को जवाब देते हुए पुतिन ने कहा, "मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति जानता हूं। आपकी चिंताओं के बारे में भी जानता हूं जो आप लगातार व्यक्त करते हैं। हम इसे जल्द से जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। केवल, दुर्भाग्य से, विरोधी पक्ष, यूक्रेन के लीडर्स ने बातचीत की प्रक्रिया को छोड़ने की घोषणा की। यूक्रेन ने घोषणा की है कि वह अपने लक्ष्यों को सैन्य साधनों से हासिल करना चाहता है। जैसा कि वे कहते हैं कि युद्ध के मैदान पर उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने हैं। फिर भी, हम आपको हमेशा सूचित करेंगे कि वहां क्या हो रहा है।"
यह द वाशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स दोनों के वेबपेज पर ये लीड स्टोरी थी। "भारत के लीडर ने पुतिन से कहा कि अब युद्ध का युग नहीं है", न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने शीर्षक में ऐसे लिखा है। उनके बीच हुई बैठक का लहजा दोस्ताना था। दोनों नेताओं ने अपने लंबे साझा इतिहास का जिक्र किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, इससे पहले कि मोदी अपनी टिप्पणी करें, पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध के बारे में भारत की चिंताओं को समझते हैं। प्रधान मंत्री मोदी की टिप्पणी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping of China) के एक दिन बाद आई।