AED 20 million News: कुवैत में रहने वाले प्रवासी भारतीय परमानंद दलीप ने 20 मिलियन AED यानी 45 करोड़ रुपये लॉटरी जीती है। 48 साल के मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद दलीप ने 102वें Mahzooz Super Saturday में यह लॉटरी जीती है। वह लॉटरी से करोड़पति बनने वाले 30वें विजेता है। हिमाचल के रहने वाले दलीप तीन बच्चों के पिता है। 48 साल साल के पिता दलीप लॉटरी जीतने के लिए काफी समय से इसमें हिस्सा ले रहे थे। फिर एक दिन उनकी किस्मत चमक गई, जब उन्होंने इस लॉटरी में पहला स्थान जीता। दलीप ने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर पहले भरोसा नहीं हुआ था।
परमानंद दलीप ने लॉटरी में जीते 45 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलीप ने कहा कि उन्हें सपने में भी नहीं पता था कि वह यह लॉटरी जीत जाएंगे। दलीप ने 20 मिलियन AED यानी 45 करोड़ रुपये लॉटरी में जीते हैं। परमानंद दलीप ने कहा कि उस यादगार रात को मैं भूल नहीं सकता जब मेरे पास महजूज (Mahzooz) की तरफ से ई-मेल मिला। उन्होंने कहा कि पहले मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ लेकिन मेल पढ़ने के बाद भरोसा हुआ कि मैंने 350 AED का इनाम जीत लिया है। उन्होंने 1,00,000 AED रैफल ड्रा का पुरस्कार जीता है। इन पैसों से मैं और मेरा परिवार अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर पाएंगे।
दलीप ने कहा – वह कभी इतना पैसा नहीं कमा पाते
दलीप ने कहा कि वह अपने परिवार अपनी वाइफ 25, 23 और 20 साल के तीन बच्चों के साथ-साथ अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने और अच्छी सुविधाएं देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वह अगले 100 साल भी काम करते तो भी वह इतनी सेविंग नहीं कर पाते कि 45 करोड़ रुपये बचा पाते।
दुनिया भर में घूमना चाहते हैं दलीप
दलिप अपने परिवार के साथ यूरोप, अमेरिका, गल्फ समेत पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं। इसके अलावा वह अपने लिए लेटेस्ट आईफोन खरीदना चाहते हैं। वह UAE में अपने परिवार के साथ बसना चाहते हैं। उनका मानना है कि यहां इस लॉटरी में हिस्सा लेने से उनकी लाइफ बदल गई है। उन्होंने Emirates के साथ एक बॉन्ड किया हुआ है।