तालिबान ने अफगानिस्तान में एक नई सरकार बनाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। उसका विचार है कि 2004 में बने वर्तमान संविधान को बदला जाना चाहिए, क्योंकि इसे "विदेशी ताकतों" के तहत तैयार किया गया था। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नया तालिबान शासन 1964 के संविधान को बहाल कर सकता है। ये उग्रवादी संगठन उस दौर को फिर से जीवित कर रहा है, जिसमें लंबे समय से मानवीय और आर्थिक संकट से लोग जूझ रहे थे।
