Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आज (26 अक्टूबर 2023) को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology – NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। भूकंप के झटके रात 1.09 बजे आए थे। जिसका केंद्र 150 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले 15 दिनों में अफगानिस्तान में चौथी बार भूकंप के झटके महूसस किए गए हैं। 15 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई थी। 13 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
