Get App

Afghanistan: तालिबान ने शुरू की क्रूरता, अपहरण के आरोप में एक शख्स को मार कर क्रेन से सबके सामने लटकाया

एक शख्स ने बताया कि चार शवों को मुख्य चौराहे पर लाया गया और उनमें से तीन शवों का दूसरे इलाकों में भेजा दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2021 पर 1:14 PM
Afghanistan: तालिबान ने शुरू की क्रूरता, अपहरण के आरोप में एक शख्स को मार कर क्रेन से सबके सामने लटकाया

तालिबान (Taliban) ने पश्चिमी अफगानिस्तान (Afghanistan) के हेरात शहर के मुख्य चौक में एक शव को क्रेन से लटका दिया, एक गवाह ने शनिवार को ये बताया। इस घटना के बाद एक बार फिर तालिबान की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं और उसके अतीत के सजा देने के तरीकों की तरफ संकेत करते हैं। चौक के किनारे पर एक फार्मेसी चलाने वाले वजीर अहमद सेद्दीकी ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि चार शवों को मुख्य चौराहे पर लाया गया और उनमें से तीन शवों का जनता के सामन प्रदर्शन करने के लिए शहर के दूसरे हिस्सों में ले जाया गया।

सिद्दीकी ने कहा कि तालिबान ने चौक पर घोषणा की कि ये चारों अपहरण में शामिल थे और पुलिस ने उन्हें मार दिया था। हेरात में तालिबान की तरफ से नियुक्त जिला पुलिस प्रमुख जियाउलहक जलाली ने बाद में कहा कि तालिबान के सदस्यों ने एक पिता और पुत्र को बचाया, जिन्हें चार अपहरणकर्ताओं ने फायरिंग के बाद अपहरण कर लिया था।

उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं द्वारा तालिबान का एक लड़ाका और एक नागरिक घायल हो गया, लेकिन "चारों (अपहरणकर्ता) गोलीबारी में मारे गए।"

मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी, तालिबान के संस्थापकों में से एक और इस्लामी कानून की कठोर व्याख्या के मुख्य प्रवर्तक, ने इस हफ्ते एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हार्ड-लाइन मूवमेंट एक बार फिर से फांसी और हाथ काटने जैसी सजा को अंजाम देगा। हालांकि, शायद इस बार सार्वजनिक रूप से ये सब नहीं होगा।

जब से तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल और देश पर कब्जा कर लिया, अफगान और दुनिया ये देख रहे हैं कि क्या वे 1990 के दशक के अंत के अपने कठोर शासन को फिर से बनाएगा या नहीं।

साथ ही शनिवार को तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में तालिबान की एक कार टकरा गई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। किसी ने तत्काल बमबारी की जिम्मेदारी नहीं ली।

इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक ग्रुप, जिसका हेड क्वार्टर पूर्वी अफगानिस्तान में है, उसन कहा है कि पिछले हफ्ते जलालाबाद में इसी तरह के हमलों के पीछे 12 लोग मारे गए थे। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि हमले में घायल व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें