अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान की ताकत लगातार बढ़ रही है। तालिबान के लड़ाकों ने दक्षिण के प्रमुख शहर लश्कर गाह पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तालिबानी लड़ाकों के साथ बात करने के बाद सेना और सरकारी अधिकारियों ने लश्कर गाह को खाली कर दिया है।
