व्हाट्सएप के बाद अब सिग्नल और टेलीग्राम को भी ऐप्पल ने चीन में ऐप स्टोर से हटाया

एप्पल ने चीन में इन लोकप्रिय ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने पर कहा "हम उन देशों में कानूनों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां हम काम करते हैं, भले ही हम उनसेअसहमत हों।

अपडेटेड Apr 20, 2024 पर 1:47 PM
यह कदम कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि चीन का विदेशी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का एक लंबा इतिहास रहा है। चीन का दावा है कि ये ऐप्स उसके इंटरनेट नियमों का पालन नहीं करते हैं

चाइनीज सरकार के कहने पर ऐप्पल ने व्हाट्सएप और थ्रेड्स को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है। अब, यह बताया जा रहा है कि दो और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप सिग्नल और टेलीग्राम को भी ऐप्पल ने अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है। रॉयटर्स को दिए गए एक बयान में, Apple ने कहा, "हम उन देशों में कानूनों का पालन करने के लिए बाध्य हैं जहां हम काम करते भले ही हम उन कानूनों से असहमत हों"। इसके अलावा, कंपनी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण, चीन ने ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया था। एप्पल ने बयान में कहा “चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के आधार पर इन ऐप्स को चीन स्टोरफ्रंट से हटाने का आदेश दिया। ये ऐप्स अन्य सभी स्टोरफ्रंट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे जहां वे दिखाई देते हैं, ”।

यह कदम कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि चीन का विदेशी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का एक लंबा इतिहास रहा है। चीन का दावा है कि ये ऐप्स उसके इंटरनेट नियमों का पालन नहीं करते हैं। ये नियम अक्सर डेटा प्राइवेसी, कॉन्टेंट कंट्रोल और सेंसरशिप पर फोकस करते हैं। हालांकि अमेरिकी कंपनियों के ऐप्स को चीन के ये नियम प्रतिबंधात्मक लगते हैं।

सिग्नल और टेलीग्राम चीन में अनुपलब्ध ऐप्स की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूचि में फेसबुक और इंस्टाग्राम, वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब और यहां तक कि विकिपीडिया जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पहले से शामिल हैं।

इस कंपनी में हर किसी के लिए वर्क फ्रॉम होम, फाउंडर ने 33000 कर्मचारियों पर छोड़ा ऑफिस आने का फैसला


2023 में, मेटा ने थ्रेड्स के रूप में ट्विटर का अपना प्रतिद्वंदी लॉन्च किया था। हैरानी की बात यह है कि यह ऐप चीन में उपलब्ध था और वास्तव में जब इसकी शुरुआत हुई तो यह चीन के टॉप 5 ऐप में से एक था। व्हाट्सएप भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध था लेकिन वास्तव में काम नहीं करता था। चीन में लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं को वीपीएन और अन्य ट्रिक्स पर निर्भर रहना पड़ता था। चीन का वीचैट देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया ऐप बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।