गैराज से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी तक, जेफ बेजोस की Amazon ऐसे बनी विश्व की सबसे बड़ी कंपनी

एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) का आज कंपनी के CEO के पद पर आखिरी दिन है

अपडेटेड Jul 06, 2021 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement

अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) का आज कंपनी के CEO के पद पर आखिरी दिन है। अमेजन के कार्यकारी एंडी जेसी आज 5 जुलाई को CEO का पद संभालेंगे। जेफ बेजोस ने बताया कि उन्होंने इस तारीख को इसलिए चुना क्योंकि ये तारीख उनके दिल से जुड़ी है। बेजोस ने आज से ठीक 27 साल पहले 5 जुलाई 1994 में इसी तारीख को एमेजॉन की शुरुआत की थी।

आज का दिन उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन उन्होंने एक छोटे से गैराज से एमेजॉन की शुरुआत की थी। 57 साल के जेफ बेजोस ने ऑनलाइन बुकस्टोरी से शुरुआत की थी। अब वह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है।

27 साल पहले शुरू की अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में देखते ही देखते एक बड़ा नाम बन गई। क्लाउट कंप्यूटिंग, ग्रॉसरीज, AI, स्ट्रीमिंग मीडिया के कारोबार से कारोबार 1.7 ट्रिलियन का मार्केट कैप पर पहुंच गया। दुनिया की बड़ी कंपनी में शामिल हो गई।

एमेजॉन की ग्रोथ ने जेफ बेजोस की निजी संपत्ति को 200 अरब डॉलर तक पहुंच गई। अपनी एक्स वाइफ मैकेन्जी स्कॉट को एक हिस्सा देने के बाद भी जेफ बिजोस दुनिया के अमीर कारोबारियों की गिनती में टॉप पर बने रहे।

जानिए कौन हैं एमेजॉन में जेफ बेजोस की जगह लेने वाले Andy Jassy और क्यों मिली ये जिम्मेदारी!

बेजोस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वह अमेजन के पैकेज को स्वयं डिलीवर करते थे। बीते 25 सालों में जो हुआ वह उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक ता। वह पैकेज खुद डिलीवर करते और किताबें बेचते थे। वह एक कंपनी बनाना चाहती थे।

साल 1994 में Amazon.com की शुरुआत एक ऑनलाइन बुकस्टोर से हुई जिसकी शुरुआत गैराज से हुई। बिजोस और कुछ कर्मचारियों ने मिलकर साइट के लिए सॉफ्टवेयर बनाया। टेस्ट साइट 1995 में बनाई और वह जल्द ही गैराज से दो कमरे में शिफ्ट हो गए। साइट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 30 दिनों के अंदर ही कंपनी अमिरका समेत 45 देशों में डिलीवरी करने लगी।
 
एमेजॉन जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक, सॉफ्टवेयर अपेरल, फर्नीचर, खिलौने आदि बेचने लगी। साल 2015 में अमेजन ने वैल्युबल ब्रांड की गिनती में वालमार्ट को भी पीछे छोड़ दिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।