Ammonia Leak In Serbia: सर्बिया में जहरीली अमोनिया गैस लीक के बाद इमरजेंसी घोषित, दर्जनों लोग बीमार, हाईवे और स्कूल-कॉलेज बंद

Ammonia Leak in Serbian: बुल्गारिया (Bulgaria) की सीमा के पास पूर्वी शहर पिरोट में इमरजेंसी स्थिति घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पूर्वी सर्बिया में एक प्रमुख इंटरनेशनल हाईवे भी अमोनिया के रिसाव के बाद बंद रहा

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
Ammonia Leak in Serbian: गैस रिसाव के बाद करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Ammonia Leak In Serbia: सर्बिया के पिरोट शहर (Serbian City’s Pirot) में अमोनिया गैस लीक (Ammonia Gas Leak) होने से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के बाद करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जहरीली गैस के चलते दर्जनों लोग बीमार बताए जा रहा हें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुल्गारिया से सर्बिया ट्रैक पर अमोनिया ले जा रही एक मालगाड़ी रविवार देर रात पटरी से उतर गई थी, इसके चलते ज्वलनशील और जहरीली गैस फैल गई।

इमरजेंसी का ऐलान

बुल्गारिया (Bulgaria) की सीमा के पास पूर्वी शहर पिरोट में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पूर्वी सर्बिया में एक प्रमुख इंटरनेशनल हाईवे अमोनिया के रिसाव के बाद बंद रहा। इसके अलावा सोमवार को क्षेत्र के स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी बंद रखा गया।


स्कूल-कॉलेज बंद

इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री गोरान वेसिक (Infrastructure minister Goran Vesic) ने कहा कि तत्काल चिंता घटनास्थल पर स्थिति से निपटने और आगे के नुकसान को रोकने की थी। मंत्री ने कहा कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूर्वी सर्बिया में स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के साथ बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना से निपटने के लिए देश में मॉकड्रिल आज, इन तैयारियों पर रहेगी नजर

गोरान वेसिक ने बताया कि हादसा शायद खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हुआ है। हालांकि इस बारे में जांच की जाएगी कि क्या अमोनिया गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए सख्त प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया था या नहीं।

15 लोग अस्पताल में भर्ती

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमोनिया गैस के लीक होने के चलते 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे, जिसमें से 15 लोगों को भर्ती कराना पड़ा। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र के लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे फिलहाल नल का पानी न पिएं या खान पकाने के लिए इसका इस्तेमाल न करें। लोगों को अभी भी सतर्क रहने और घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।