इनफ्लेशन करीब 150 फीसदी। IMF का 44 अरब डॉलर का कर्ज। करीब आधी आबादी गरीबी में। केंद्रीय बैंक का खाली खजाना। हम बात कर रहे हैं अर्जेंटीना की। सवाल है कि क्या अर्जेंटीना की इकोनॉमी डूब जाएगी या बच जाएगी? दरअसल अर्जेंटीना के नए इकोनॉमी मिनिस्टर Luis Caputo (लुई कापुटो) ने पेसो (Peso) की वैल्यू घटाने का फैसला किया है। सरकार अर्जेंटीना की करेंसी पेसो की वैल्यू डॉलर के मुकाबले 50 फीसदी घटाने जा रही है। सरकार ने एनर्जी सब्सिडी घटाने का फैसला किया है। सरकारी टेंडर कैंसल करने का फैसला लिया गया है। इकोनॉमी को डूबने से बचाने के लिए अर्जेंटीना की सरकार शॉक ट्रीटमेंट देने जा रही है। यह दक्षिण अमेरिकी देश पिछले कई दशकों के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
