पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सेना को नई चुनौती खड़ी कर दी है। सेना को निशाना बनाना आम हो गया है। इस बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित तुर्बत में बम विस्फोट के जरिए सेना पर हमला किया गया है। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। 32 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में पांच की हालत बेहद गंभीर है। विस्फोट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायलों और मृतकों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
