Get App

'हम इसके खिलाफ हैं': बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच UN प्रमुख ने की नस्लीय हिंसा की निंदा

Bangladesh Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि यह स्पष्ट है कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के सप्ताह में बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है उस पर नियंत्रण पाया जाए। निश्चित रूप से हम नस्ल आधार पर किसी भी तरह के हमले या हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 1:42 PM
'हम इसके खिलाफ हैं': बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच UN प्रमुख ने की नस्लीय हिंसा की निंदा
Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले की खबर आ रही है

Bangladesh Crisis News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर लगातार हो हमलों की घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह नस्ली आधार पर होने वाले किसी भी तरह के हमले या हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा, "यह स्पष्ट है कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के सप्ताह में बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है उस पर नियंत्रण पाया जाए। निश्चित रूप से हम नस्ल आधार पर किसी भी तरह के हमले या हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं।" वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों के संबंध में महासचिव की प्रतिक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे।

5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भारत आ जाने के बाद से जारी हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। भारत विरोधी अवामी लीग से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई।

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाए जाने पर हक ने संयुक्त राष्ट्र की सरकार बनाने की एक समावेशी प्रक्रिया की आशाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद बरकरार रखे हुए हैं। शांति बहाली का कोई भी संकेत एक अच्छी चीज है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या महासचिव गुतारेस ने यूनुस को बधाई दी है या फोन पर बात की है? तो हक ने कहा कि गुतारेस ने उनसे बात नहीं की है, लेकिन बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र की स्थानीय समन्वयक ग्विन लुईस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें