Bangladesh Murder: बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, अबू बक्र ने कविता को जान से मारा, फिर किए शरीर के टुकड़े

Bangladesh Murder: आरोपी अबू बकर (Abu Bakr) हाल ही में कविता रानी (Kavita Rani) से मिला था और उससे प्यार कर बैठा। हालांकि, बहस के चलते उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 7:01 PM
Bangladesh Murder: अबू बक्र ने कविता को जान से मारा

Bangladesh Murder: दिल्ली (Delhi) के बाद अब देश के बाहर भी श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड (Shraddha Murder Case) जैसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बांग्लादेश (Bangladesh) में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या करने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। India Today के मुताबिक, आरोपी अबू बकर (Abu Bakr) हाल ही में कविता रानी (Kavita Rani) से मिला था और उससे प्यार कर बैठा। हालांकि, बहस के चलते उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

हत्या का ये मामला श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के कुछ दिनों बाद सामने आया है। वसई की रहने वाली वाल्कर की दिल्ली में उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर कई दिनों तक शहर भर में फेंक दिया था। इस अपराध से पूरे भारत में भारी आक्रोश फैल गया।

यह मामला 6 नवंबर को सामने आया, जब अबू बकर काम पर नहीं आया और उसका फोन नहीं लग रहा था। जिस ट्रांसपोर्ट फर्म में वह काम करता था, उसके मालिक ने जब एक व्यक्ति को उसके किराए के मकान में भेजा, तो वह बाहर से बंद था।


मकान मालिक को अबू बकर के ठिकाने के बारे में संदेह होने के बाद, उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला, तो एक डिब्बे में कविता का सिर कटा शव मिला।

सिर को शरीर से अलग रखा गया था, पॉलीथिन में लपेटा गया था और हाथ गायब थे। पीड़िता की पहचान कविता रानी के रूप में हुई। अबू बक्र, हाल ही में कविता के करीब आया था और हत्या से कुछ दिन पहले ही दोनों मिले थे।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े देहरादून में भी फेंके! पुलिस रिमांड में हार्डकोर क्रिमिनल की तरह पेश आ रहा आफताब

रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू बक्र एक दूसरी लड़की सपना के साथ पिछले चार साल से बांग्लादेश के गोबरचाका स्क्वायर इलाके में एक घर में रह रहा था।

अबू बकर ने 5 नवंबर को कविता को अपने घर बुलाया था, जबकि सपना काम पर गई हुई थी। लेकिन दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी ने गुस्से में आकर कविता की गला दबाकर हत्या कर दी।

उसने कथित तौर पर सिर को शरीर से अलग कर दिया, उसके हाथ काट दिए और उन्हें एक नाले में फेंक दिया। उसके फरार होने से पहले सिर को पॉलीथिन में लपेट कर रखा गया था और शरीर के बाकी हिस्सों को एक डिब्बे में फेंक दिया गया था। बांग्लादेश पुलिस ने अबू बकर को उसकी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ 7 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।