Bangladesh: हद हो गई! चिन्मय दास को खाना देने गए दो संतों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ISKCON ने जताया कड़ा विरोध

इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने साधुओं को गिरफ्तार पर सवाल उठाया और कहा कि 150 से ज्यादा देशों में ISKCON भक्त बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जप और प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा होंगे

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bangladesh: हद हो गई! चिन्मय दास को खाना देने गए दो संतों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी कार्रवाई में, ISKCON के दो और संतों को चट्टोग्राम में गिरफ्तार कर लिया गया। हैरान की बात ये है कि इन संतों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे चिन्मय कृष्ण दास को खाना देने गए थे। उनकी गिरफ्तारी के कारण देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें भारत से भी मजबूत आवाज उठाई गई है। हाल के महीनों में पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय पर हमले बढ़ गए हैं, जिसमें मंदिरों और देवताओं की मूर्तियों को भी तोड़ा गया।

25 नवंबर को चिन्मय कृष्ण दास को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें जमानत देने से भी इनकार कर दिया, जिस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और यूनुस सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

गिरफ्तार दो हिंदू संत कौन हैं?


दो संत- रुद्रप्रोति केसब दास, और रंगा नाथ श्यामा सुंदर दास को हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिसने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ भारत में पुजारियों और राजनेताओं को भी नाराज कर दिया है।

इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने साधुओं को गिरफ्तार पर सवाल उठाया और कहा कि 150 से ज्यादा देशों में ISKCON भक्त बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जप और प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा होंगे।

राधारमण दास ने X पर पोस्ट किया, “150 से ज्यादा देशों और अनगिनत शहरों और कस्बों में, दुनिया भर के लाखों ISKCON भक्त इस रविवार, 1 दिसंबर को बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना और जप करने के लिए एक साथ आएंगे। कृपया अपने स्थानीय इस्कॉन मंदिर या मण्डली में शामिल हों। हरे कृष्ण!"

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा पर प्रतिक्रिया देते हुए, इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमिश्नर (जीबीसी), गौरंगा दास ने कहा, "आज, हम हर रविवार को जो कीर्तन आयोजित करते हैं - यह बांग्लादेश के सभी भक्तों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किया जाएगा। वहां सभी हिंदू और अल्पसंख्यक हैं।”

बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भड़की शेख हसीना, यूनुस सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।