Get App

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में शेख हसीना के घर में प्रदर्शनकारियों ने की लूटपाट, लोगों ने PMO में जमकर मचाई तबाही

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए राजधानी की तरफ मार्च किया। हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी ढाका स्थित हसीना के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ कर रहे हैं

Akhileshअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 6:02 PM
Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में शेख हसीना के घर में प्रदर्शनकारियों ने की लूटपाट, लोगों ने PMO में जमकर मचाई तबाही
Bangladesh Violence: शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद अब हालात खराब होते जा रहे हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे और फिर देश से फरार होने के बाद प्रदर्शनकारी ढाका स्थित प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं। शेख हसीना के घर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को PMO का सामान उठाकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री आवास से सोफे की तरह एक सामान ले जाते हुए देखा जा सकता है।

सोमवार दोपहर को प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आधिकारिक आवास पर धावा बोलकर उत्पात मचाया और शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को तोड़ दिया।हसीना के आवास पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और बढ़ती अशांति के बीच पड़ोसी भारत भाग जाने के तुरंत बाद सामने आए अराजक दृश्य कैद किए गए हैं।

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हसीना के आवास के अंदर एक प्रदर्शनकारी बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। अन्य प्रदर्शनकारियों को कमरे में रखे सामान को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में एक प्रदर्शनकारी शेख मुजीबुर रहमान (जिन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है) की प्रतिमा के ऊपर चढ़कर उसे तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें