World Richest Person: फैशन टायकून और लग्जरी फैशन ब्रांड लुई वीतॉ (Louis Vuitton) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ दिया है।
फैशन टायकून ने Forbes की रीयल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट (Forbes Real-Time Billionaires List) में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति में 48.2 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड वृद्धि हुई और गुरुवार को उनकी संपत्ति 199.1 अरब डॉलर थी। वहीं, बेजोस की कुल संपत्ति 193.8 अरब डॉलर है, जबकि गुरुवार तक टेस्ला के मालिक की संपत्ति 184.7 अरब डॉलर थी।
मिजोरम-असम ने सीमा विवाद का सौहार्द्रपूर्ण तरीके से समाधान करने के लिए हुए सहमत, जानिए क्या कहा
72 वर्षीय अरबपति दुनिया के प्रमुख फैशन ब्रांड लुई वीटन मोएट हेनेसी (Louis Vuitton Moet Hennessy, LVMH) के मालिक हैं, जिसके पास कुल 70 ब्रांड्स हैं। इन ब्रांड्स में लुई वीटन (Louis Vuitton), मार्क जैकब्स (Marc Jacobs), केंजो (Kenzo), स्टेला मेकार्टनी फेंडी (Stella McCartney Fendi), क्रिश्चियन डायर (Christian Dior), गिवेंची (Givenchy) और सेफोरा (Sephora) शामिल हैं।
LVMH ने जनवरी 2021 में अमेरिकी ज्वैलरी ब्रांड टिफनी एंड कंपनी (Tiffany and Co) के साथ 15.8 अरब डॉलर में एक अधिग्रहण सौदा पूरा की थी, जो अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड अधिग्रहण है। इसने 2019 में लक्जरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप Belmond को 3.2 अरब डॉलर में खरीदा था, जो 46 होटलों, रिवर क्रूज और ट्रेनों की मालिक है या उनका मैनेजमेंट संभालती है।
Bernard Arnault एक परिवार बिजनेस एम्पायर के मालिक है। उनके पांच बच्चों में से चार (Frederic, Delphine, Antoine और Alexandre) LVMH में काम करते हैं। LVMH के शेयर गुरुवार को दोपहर 1:10 बजे 2.4 अंक बढ़कर 697.10 डॉलर हो गए, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 352.22 अरब डॉलर हो गया।