Get App

इजराइल और हमास जंग के बीच बड़ा खुलासा, ISIS की तरह है हमास के काम करने का तरीका

खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर CNN न्यूज 18 ने कहा है कि इंटरनेशनल आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास में कई सारी समानताएं हैं। उन्होंने कहा, हमास न केवल ISIS की विचारधारा को स्वीकार करता है बल्कि हत्या के उसके क्रूर तरीके को भी स्वीकार करता है। सूत्रों ने कहा कि ISIS की तरह हमास भी पश्चिमी मुल्कों को अपने दुश्मन के रूप में देखता है। CNN न्यूज-18 की खबर के मुताबिक बच्चों और महिलाओं को अंधाधुंध तरीके से मारना हमास और इस्लामिक स्टेट दोनों का ही तरीका है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 9:47 PM
इजराइल और हमास जंग के बीच बड़ा खुलासा, ISIS की तरह है हमास के काम करने का तरीका
खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर CNN न्यूज 18 ने कहा है कि इंटरनेशनल आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास में कई सारी समानताएं हैं

इजराइल और हमास के बीच भयानक जंग जारी है। अब इसी बीच हमास के तरीकों को लेकर एक खुलासा किया गया है। खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर CNN न्यूज 18 ने कहा है कि इंटरनेशनल आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास में कई सारी समानताएं हैं। उन्होंने कहा, हमास न केवल ISIS की विचारधारा को स्वीकार करता है बल्कि हत्या के उसके क्रूर तरीके को भी स्वीकार करता है। सूत्रों ने कहा कि ISIS की तरह हमास भी पश्चिमी मुल्कों को अपने दुश्मन के रूप में देखता है।

इस तरह से हत्याएं करता है ISIS और हमास

CNN न्यूज-18 की खबर के मुताबिक बच्चों और महिलाओं को अंधाधुंध तरीके से मारना हमास और इस्लामिक स्टेट दोनों का ही तरीका है। साल 2014 में ISIS ने उत्तरी इराक के सिंजर इलाके में भी यजीदियों का सफाया कर दिया था। सूत्रों ने कहा, ISIS और हमास एक ही कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा साझा करते हैं। ये दोनों ही संगठन मानव जीवन के प्रति क्रूर हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समान रूप से बेहद हिंसक और बर्बर काम करते हैं। उन्होंने कहा, हाल के सालों में सीरिया, यमन, अफगानिस्तान और दूसरे देशों में ISIS पर हमलों के बाद, इसके कैडरों ने फिलिस्तीन में हमास के प्रभुत्व वाले इलाकों में शरण ली है। सूत्रों ने कहा कि इसी तरह, हमास नेताओं ने यमन और सीरिया में अलग-अलग मौकों पर ISIS से मुलाकात की है।

Israel Hamas War: इजराइली नागरिक अब बिना वीजा के जा सकते हैं अमेरिका, 90 दिनों तक के लिए छूट | Moneycontrol Hindi

ISIS के आतंकी भी हैं हमास में शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें